सामाजिक दूरी अपनाएं, सब्जी धुलकर ही खाएं

अगर आपको सर्दी खांसी व बुखार के साथ सांस में दिक्कत है। सप्ताह भर में दवा करने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा तो कोरोना वायरस की जांच जरूर कराएं। लापरवाही बरतने से आपके लिए संकट तो होगा ही साथ में परिवार और संपर्क में आने वाले लोग भी परेशानी में पड़ सकते हैं। ऐसे में सतर्कता और बचाव भी बहुत जरूरी है। बुधवार को हैलो डॉक्टर कार्यक्रम में जागरण कार्यालय में मौजूद फिजीशियन डा. राम आशीष सरोज ने सवालों के जवाब में यह जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:17 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:17 PM (IST)
सामाजिक दूरी अपनाएं, सब्जी धुलकर ही खाएं
सामाजिक दूरी अपनाएं, सब्जी धुलकर ही खाएं

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : आपको सर्दी, खांसी व बुखार है। सांस भी फूल रही है। दवा खा रहे हैं फिर भी आराम नहीं मिले तो स्वैब की जांच जरूर कराएं। सतर्कता आवश्यक है। सामाजिक दूरी अपनाएं और मास्क का जरूर प्रयोग करें। सब्जी धुलकर ही खाएं।

बुधवार को ज्ञानपुर स्थित कार्यालय पर दैनिक जागरण के हैलो डॉक्टर'में मौजूद भदोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फिजीशियन डा. राम आशीष सरोज ने पाठकों की स्वास्थ्य संबंधित जिज्ञासा को शांत किया। सैनिटाइजर का इस्तेमाल आदत बना लें तभी आप और आपका सुरक्षित महामारी से सुरक्षित रहेगा।

-----------

सवाल : कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बताएं। सुरक्षित खान-पान की जानकारी भी दें।

जवाब : बाहर से लौटें तो लोगों से हाथ बिल्कुल न मिलाएं। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। सबसे पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं। फिर घर में प्रवेश करें। हां, जूता-चप्पल बाहर निकालना कतई न भूलें। शारीरिक दूरी का पालन करें और मास्क का प्रयोग जरूर करें। बचाव का यही मंत्र है।

सवाल : पिछले एक माह से शरीर में दर्द है। राहत कैसे मिलेगी।

जवाब : खान-पान ठीक रखें। भोजन में प्रोटीन और विटामिन युक्त पदार्थों का सेवन जरूर करें। दूध और हरी पत्तेदार सब्जी के प्रयोग से राहत जरूर मिलेगी तो स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। योगा से भी आपको राहत मिलेगी।

सवाल : बरसात में लोगों को सर्दी, खांसी व बुखार की दिक्कत है। ऐसे लोगों को कोरोना संक्रमित मान लिया जा रहा है। उपेक्षा की जा रही है।

जवाब : डोर-टू-डोर आशा, एएनएम व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की टीम सर्वे में जुटी है। यही परीक्षण हो रहा कि सप्ताह भर से अधिक समय से कितने लोग मौसमी बीमारी की जद में हैं। उन्हें चिह्नित कर कोरोना जांच कराई जा रही है। संक्रामक बीमारी की चपेट में आने वालों को कोरोना संक्रमित नहीं माना जा सकता। जब तक कि और लक्षण न मिले। सामान्य सर्दी, खांसी व बुखार अगर दवा के सेवन से चार पांच दिनों में ठीक हो जाता है तो ऐसे लोगों को जांच कराने की जरूरत नहीं है।

सवाल : सैनिटाइजर इस्तेमाल करें या साबुन। जानकारी दें।

जवाब : अगर साबुन का प्रयोग नियमित रूप से करते हैं तो सैनिटाइजर की कोई जरूरत नहीं है। साबुन से नियमित हाथ धोने से कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे।

सवाल : आए दिन उलझन रहती है। क्या करें।

जवाब : आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है तो यह दिक्कत हो सकती है। दिमाग में किसी भी चीज को बार-बार न लाएं। सबसे पहले ब्लड प्रेशर की जांच कराएं। अगर रिपोर्ट सामान्य है तो आपको मनोरोग की बीमारी है। जिला अस्पताल में मनोचिकित्सक से संपर्क करें। दवा खाएंगे तो ठीक हो जाएंगे। लापरवाही करेंगे तो दिक्कत बढ़ेगी।

---------

इन्होंने किए सवाल : निशांत पांडेय गोपीगंज, अरविद कुमार सिंह ऊंज, आचार्य शरद पांडेय, संदीप कुमार पांडेय सुजातपुर व अशोक कुमार श्रीवास्तव निवासी फत्तूपुर भदोही।

chat bot
आपका साथी