अपनाएं आधुनिक तकनीक, बढ़ेगा उत्पादन

बदलते समय के साथ किसानों को भी बदलना होगा। परंपरागत खेती के तरीकों को त्याग कर आधुनिक तकनीक अपनाने की जरूरत है। किसान खेतों में आधुनिक तकनीक उतारेंगे तो उत्पादन में निश्चित तौर पर वृद्धि सुनिश्चित होगी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के परिसर में रविवार को आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय रबी किसान मेला एवं कृृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र ¨सह मस्त ने यह बातें कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 09:36 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 09:36 PM (IST)
अपनाएं आधुनिक तकनीक, बढ़ेगा उत्पादन
अपनाएं आधुनिक तकनीक, बढ़ेगा उत्पादन

जागरण संवाददाता, औराई (भदोही) : बदलते समय के साथ किसानों को भी बदलना होगा। परंपरागत खेती के तरीकों को त्याग कर आधुनिक तकनीक अपनाने की जरूरत है। किसान खेतों में आधुनिक तकनीक उतारेंगे तो उत्पादन में निश्चित तौर पर वृद्धि सुनिश्चित होगी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के परिसर में रविवार को आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय रबी किसान मेला एवं कृृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र ¨सह मस्त ने यह बातें कहीं।

साथ ही कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 15 किसानों को पुरस्कृत किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक प्रसार डॉ एके ¨सह ने नई तकनीक को अपनाकर किसानों की आय बढ़ाने का तरीका बताया। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के निदेशक डॉ विजेंद्र ¨सह ने संस्थान की ओर से कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उप कृषि निदेशक डॉ अर¨वद कुमार ¨सह ने कृषि विभाग तो मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एमआई खान ने पशुपालन विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। प्रधान वैज्ञानिक डा. आर.एन प्रसाद, डा. नीरज ¨सह, डा. एमके ¨सह, डा. आरपी चौधरी सहित डा. जीके चौधरी, डा. रेखा ¨सह आदि कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती-पशुपालन आदि की नई तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही फसल की बोआई से लेकर सुरक्षा तक के बारे में बताया। मेला-प्रदर्शनी के संचालन में डॉ एके चतुर्वेदी, डॉ एएन तिवारी, वीवी दीप्तिकार, डीपी ¨सह आदि लगे रहे।

chat bot
आपका साथी