दुर्घटना में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

जासं भदोही भदोही-चौरी मार्ग स्थित अभयनपुर मैदान के पास बुधवार को आमने-सामने कार-बाइक मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 07:34 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 07:34 PM (IST)
दुर्घटना में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत
दुर्घटना में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

जासं, भदोही : भदोही-चौरी मार्ग स्थित अभयनपुर मैदान के पास बुधवार को आमने-सामने कार-बाइक में जोरदार भिड़ंत में घायल राजेश गौतम उर्फ डब्बू (45) की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना की जानकारी होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित गांव के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डोमनपुर चिवहटिया गांव निवासी राजेश गौतम अपनी भाभी कर्मा देवी व भतीजी नंदिनी के साथ बाइक से भदोही से लौट रहे थे। अभयनपुर मैदान के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्ट कार से भिड़ंत हो गई थी। घटना में राजेश व कर्मा देवी के सिर में गंभीर चोटें आई थीं जबकि नंदिनी भी घायल हो गई थी। तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक एक पैर से दिव्यांग भी था। उसकी पत्नी भी दिव्यांग है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी चार लड़कियां व एक लड़का है। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कार बरामद कर लिया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी