अभियान में 863 को लगा टीका

जासं ज्ञानपुर (भदोही) अस्पतालों सहित गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से डोर-टू-डोर वैक्स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:42 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:42 PM (IST)
अभियान में 863 को लगा टीका
अभियान में 863 को लगा टीका

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : अस्पतालों सहित गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से डोर-टू-डोर वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रहे अभियान में बुधवार को भी टीकाकरण किया गया। केंद्रों पर वैक्सीनेशन अभियान में 863 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिसमें प्रथम डोज 217 व दूसरे डोज 646 अब तक दोनों डोज मिलाकर कुल 12,55,150 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। टीकाकरण के लिए विभाग की ओर से 1000 का लक्ष्य निर्धारित है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि कोरोना से सुरक्षा व रोकथाम को लेकर वैक्सीन पूरी तरह कारगर है। कोरोना वायरस के फैलाव पर नियंत्रण व संक्रमण से सुरक्षित रहने को कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाना जरूरी है।

chat bot
आपका साथी