महिला के खाते से जालसाजों ने उड़ाए 75 हजार

जासं गोपीगंज (भदोही) राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक बैंक के एटीएम पर जालसाजों ने महिला के खाते

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 05:51 PM (IST)
महिला के खाते से जालसाजों ने उड़ाए 75 हजार
महिला के खाते से जालसाजों ने उड़ाए 75 हजार

जासं, गोपीगंज (भदोही): राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक बैंक के एटीएम पर जालसाजों ने महिला के खाते से 75,000 रुपए निकाल लिए। इसका पता पीड़ित को कुछ देर बाद चला। उसने इसकी शिकायत गोपीगंज पुलिस से की।

चकसहाब गांव निवासी तेजी अली की पत्नी सबाना बेगम मंगलवार दोपहर पैसा निकालने एटीएम पहुंचीं। एटीएम के अंदर जाते ही चार व्यक्ति एटीएम में घुस गए। इस दौरान जब वह अपना पिन कोड डाल रही थीं उसी समय जालसाजों ने देख लिया। झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल दिया। उसके खाते में से बारी-बारी में 75,000 रुपये जालसाजों ने उड़ा दिया। पुलिस शिकायत मिलने के बाद बैंक पर जाकर खोजबीन में लगी रही और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

chat bot
आपका साथी