31 केंद्रों पर 6986 लोगों का हुआ टीकाकरण

जासं ज्ञानपुर (भदोही) टीकाकरण अभियान के तहत केंद्रों पर गजब का उत्साह देख जा रहा है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:02 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:02 PM (IST)
31 केंद्रों पर 6986 लोगों का हुआ टीकाकरण
31 केंद्रों पर 6986 लोगों का हुआ टीकाकरण

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : टीकाकरण अभियान के तहत केंद्रों पर गजब का उत्साह देख जा रहा है। शुक्रवार को अस्पतालों में बने 31 टीकाकरण केंद्रों पर लक्ष्य से अधिक 6986 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। स्टेट की ओर से टीकाकरण के लिए छह हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। केंद्रों पर आने वाले लोगों को सुविधा के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई थी। कतार में वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं की संख्या अधिक थी। सीएमओ डा. अशोक कुमार चक ने कहा कि कोविड - 19 वायरस से सुरक्षा को वैक्सीन पूरी तरह कारगर है। युवाओं को वैक्सीन लगवाने को प्रेरित किया। बताया कि जिले में वैक्सीन की उपलब्धता पर्याप्त है। किसी तरह से कोई दिक्कत नहीं है।

chat bot
आपका साथी