झांसी से आई श्रमिक ट्रेन से उतरे 68 प्रवासी

स्पेशल श्रमिक ट्रेनों से प्रवासियों का आगमन जारी है। इस क्रम में रविवार की रात डेढ भदोही पहुंची झांसी-पं.दीनदयाल जक्शन स्पेशल श्रमिक ट्रेन से 6

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:25 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:25 PM (IST)
झांसी से आई श्रमिक ट्रेन से उतरे 68 प्रवासी
झांसी से आई श्रमिक ट्रेन से उतरे 68 प्रवासी

जासं, भदोही : स्पेशल श्रमिक ट्रेनों से प्रवासियों का आगमन जारी है। इस क्रम में रविवार की रात डेढ भदोही पहुंची झांसी-पं. दीनदयाल जंक्शन स्पेशल श्रमिक ट्रेन से 68 प्रवासियों को उतारा गया। जौनपुर के 19 लोगों को बस से रवाना किया गया जबकि ज्ञानपुर के 12, औराई तहसील क्षेत्र के 8 व भदोही तहसील क्षेत्र के 29 लोगों को अलग अलग शेल्टर होम में भेजा गया। बताते चलें कि ट्रेन के रात 8 बजे आना था लेकिन 6 घंटे विलंब से आई। अधिकारियों व पुलिस को रात भर जगना पड़ा। मुंबई, सूरत, झांसी सहित अन्य महानगरों से प्रवासियों का अनवरत आगमन हो रहा है। इसके कारण प्रशासन द्वारा स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था की गई है। एसडीएम आशीष मिश्रा ने बताया कि झांसी से आने वाली श्रमिक ट्रेन को 8 बजे ही भदोही पहुंचना था। इसके लिए राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई थी लेकिन ट्रेन रात डेढ़ बजे आई।

chat bot
आपका साथी