पुनरीक्षण अभियान में बढ़े 34,343 नए मतदाता

ज्ञानपुर (भदोही) विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 34343 नए वोटर शामिल हुए ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:45 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:45 PM (IST)
पुनरीक्षण अभियान में बढ़े 34,343 नए मतदाता
पुनरीक्षण अभियान में बढ़े 34,343 नए मतदाता

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही): विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 34,343 नए वोटर शामिल हुए हैं जबकि गांव छोड़कर अन्य स्थान पर शिफ्ट होने वाले 16,513 मतदाताओं के नाम निकाले गए। सूची में शामिल नए मतदाताओं की फीडिग कराई जा रही है। सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी को किया जाएगा। कोविड गाइडलाइन को देखते हुए तीनों विधानसभा में मतदान केंद्र भी बढ़ा दिए गए हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। यह अभियान छह दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद मतदाता सूची में शामिल वोटरों की फीडिग आदि कराई जाएगी। इस प्रकार अब मतदाता सूची में नाम तो बढ़ाए जा सकते हैं लेकिन संशोधन और विलोपन नहीं किया जा सकेगा। अभियान के तहत भदोही विधानसभा में 8,300 मतदाता बढ़े हैं जबकि 5008 मतदाताओं को सूची से बाहर कर दिया गया है। ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में 12,306 लोगों का नाम जोड़ा गया है जबकि 6559 का नाम निकाला गया है। इसी क्रम में औराई विधानसभा में कुल 12,144 नए मतदाता बने हैं जबकि 4946 वोटरों को सूची से बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अंतिम प्रकाशन तक इस आंकड़े में बदलाव हो सकता है। फीडिग के बाद नये मतदाताओं का फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी