13,725 छात्र-छात्राओं के खाते में पहुंची 3.20 करोड़ छात्रवृत्ति

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) पूर्व दशम (कक्षा 9 10) दशमोत्तर (कक्षा 11 व 12) व अन्य दश

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:13 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:13 PM (IST)
13,725 छात्र-छात्राओं के खाते में पहुंची 3.20 करोड़ छात्रवृत्ति
13,725 छात्र-छात्राओं के खाते में पहुंची 3.20 करोड़ छात्रवृत्ति

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पूर्व दशम (कक्षा 9, 10), दशमोत्तर (कक्षा 11 व 12) व अन्य दशमोत्तर ( उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा) कक्षाओं में अध्ययनरत 13725 छात्र-छात्राओं को राहत मिली है। उनके खाते में छात्रवृत्ति योजना के तहत 3.20 करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। गुरुवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां छात्र-छात्राओं के खाते में धनराशि ट्रांसफर की तो कलेक्ट्रेट में स्थित जिला विज्ञान कक्ष में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने प्रतीक स्वरूप छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण किया।

इस दौरान पिछड़ा वर्ग के 7171 छात्र छात्राओं के खाते में 1,45,98,490 रुपये, अनुसूचित जाति के 4077 छात्र-छात्राओं के खाते में 1,01,65,975 रुपये व सामान्य वर्ग के 2477 छात्र-छात्राओं के खाते में 72,97,850 रुपये की छात्रवृत्ति भेजी गई है। उधर, खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि पहुंचते ही छात्र-छात्राओं को राहत मिली है।

chat bot
आपका साथी