मारपीट में 20 घायल, शांति भंग में 24 का चालान

दो गांवों में हुई अलग-अलग मारपीट की घटना में 20 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के भाला गांव में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 05:17 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 05:17 PM (IST)
मारपीट में 20 घायल, शांति भंग में 24 का चालान
मारपीट में 20 घायल, शांति भंग में 24 का चालान

जागरण संवाददाता, चौरी (भदोही) : क्षेत्र के दो गांवों में हुई अलग-अलग मारपीट की घटना में 20 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के भाला गांव में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद चले लाठी डंडे में 12 लोग घायल हो गए। बुधवार को गांव निवासी राकेश राजभर व नन्हेलाल चौहान के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों तरफ से लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। इस दौरान12 लोग घायल हो गए। इसी तरह बरवा गांव में भी अशोक दुबे व अजय कुमार मिश्र के पक्ष के लोग भी पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी