15.26 लाख में होगा जलनिकासी समस्या का समाधान

जासं भदोही नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अशोक जायसवाल रविवार को दरोपुर वार्ड की जलनिका

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:38 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:38 PM (IST)
15.26 लाख में होगा जलनिकासी समस्या का समाधान
15.26 लाख में होगा जलनिकासी समस्या का समाधान

जासं, भदोही : नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अशोक जायसवाल रविवार को दरोपुर वार्ड की जलनिकासी के लिए 15.26 लाख की लागत से प्रस्तावित सीवर लाइन व 17 लाख की लागत से होने वाले इंटरलाकिग कार्य का शिलान्यास किया। बताया कि सीवर लाइन का कार्य होने से वार्ड की दशकों पुरानी निकासी समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके अलावा इंटरलाकिग कार्य होने के बाद जर्जर सड़क से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। पालिकाध्यक्ष कहा कि कोविड काल में धन का अभाव होने के कारण विकास की गति थम गई थी लेकिन अब समस्या का समाधान हो गया है। विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित सीवर लाइन, इंटरलाकिग सड़क सहित अन्य कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। संकट के बावजूद उन्होंने लोगों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस दौरान शहर की स्वच्छता को लेकर लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि पालिका प्रशासन अपने स्तर पर सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने में जुटी है। इसके पहले वार्डवासियों ने पालिकाध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर सभासद सुजीत यादव, गिरधारी जायसवाल, रमेश सरोज,मुकेश दुबे, विनोद यादव, सुनील यादव, बुद्धु गुप्ता आदि थे।

chat bot
आपका साथी