बीत गया एक पखवारा, नहीं हुई नाली की सफाई

सीएम के दूत और जनपद के नोडल अधिकारी अनिल कुमार आए और चले गए लेकिन उनके फरमान को अफसरों ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया। धीरे-धीरे एक पखवारा बीत गया लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा नाली की सफाई नहीं कराई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 07:25 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:47 PM (IST)
बीत गया एक पखवारा, नहीं हुई नाली की सफाई
बीत गया एक पखवारा, नहीं हुई नाली की सफाई

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही): सीएम के दूत और जनपद के नोडल अधिकारी अनिल कुमार आए और चले गए लेकिन उनके फरमान को अफसरों ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया। धीरे-धीरे एक पखवारा बीत गया लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा नाली की सफाई नहीं कराई गई। यही नहीं अभी तक उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर की ओर से संबंधित विभाग के अधिकारियों को नोटिस भी जारी नहीं की गई।

जनपद के नोडल अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग का निरीक्षण किया था। उन्होंने कबाड़ की नीलामी करने के साथ ही साथ नालियों की सफाई कराने का निर्देश दिया था। यही नहीं उप जिलाधिकारी को संबंधित अधिकारी और लोगों को नोटिस जारी कर अर्थदंड लगाने का भी निर्देश दिया था। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के सामने खाली भूमि के संबंध में भी जानकारी लेने और निस्तारित कराने को कहा था। धीरे-धीरे एक पखवारा बीत गया लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा सफाई नहीं कराई गई। नोडल अधिकारी के निरीक्षण के बाद भी नाली की स्थिति में कोई भी बदलाव नहीं किया गया। हालांकि जिलाधिकारी ने मामले की जांच करने के लिए अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर मामले को निस्तारित करने को भी कहा है।

chat bot
आपका साथी