दूसरे दिन भी नहीं मिले नदी में डूबे युवक

छावनी थाना क्षेत्र के बीडी बांध के ठोकर नंबर 10 पर सरयू नदी में नहाते समय डूबे दो युवकों का दूसरे दिन शनिवार की देर शाम तक पता नहीं चल सका। शुक्रवार की शाम पहुंची पीएसी के गोताखोरों की टीम स्टीमर व जाल की सहायता से नदीं में युवकों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक दोनो का पता नहीं चल पाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Nov 2018 11:35 PM (IST) Updated:Sat, 24 Nov 2018 11:35 PM (IST)
दूसरे दिन भी नहीं मिले नदी में डूबे युवक
दूसरे दिन भी नहीं मिले नदी में डूबे युवक

बस्ती: छावनी थाना क्षेत्र के बीडी बांध के ठोकर नंबर 10 पर सरयू नदी में नहाते समय डूबे दो युवकों का दूसरे दिन शनिवार की देर शाम तक पता नहीं चल सका। शुक्रवार की शाम पहुंची पीएसी के गोताखोरों की टीम स्टीमर व जाल की सहायता से नदीं में युवकों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक दोनो का पता नहीं चल पाया है।

शुक्रवार की सुबह कार्तिक पूर्णिमा के दिन सरयू नदी में स्नान करने गए दो युवक नदी में डूब गए थे। थानाक्षेत्र के पूरे आश्रय(पंडित का पुरवा) गांव निवासी 20 वर्षीय शिवम उपाध्याय पुत्र राजकुमार उपाध्याय और इसी गांव के जितेंद्र चौहान 19 पुत्र रामकुमार उर्फ झिन्नन चौहान सुबह नदी में स्नान करने गए थे। नहाते-नहाते दोनों गहरे पानी में चले गए जिससे वे डूब गए। आसपास स्नान कर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनो को ढूंढने का काफी प्रयास किया। जब वे नहीं मिले तो हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश करना शुरू किया लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो अयोध्या से पीएसी के गोताखोरों की टीम बुलाई गई। पीएसी के गोताखोर उन्हे नदी में तलाश कर रहे हैं, मगर शाम तक उनका पता नहीं चल सका।

chat bot
आपका साथी