प्रशिक्षण से सशक्त होंगी महिलाएं

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे निधि समर्पण अभियान में लिटिल फ्लावर्स कांवेंट स्कूल कटरा के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी मधुरानी सिंह संस्थापक प्रधानाचार्य की स्मृति में एक लाख 11 हजार एक सौ ग्यारह रुपये की धन राशि का चेक दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:39 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:39 PM (IST)
प्रशिक्षण से सशक्त होंगी महिलाएं
प्रशिक्षण से सशक्त होंगी महिलाएं

बस्ती: आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत हर्रैया ब्लाक सभागार में गुरुवार को स्वयंसहायता समूह की महिलाओं के 15 दिवसीय रोजगार परक प्रशिक्षण का समापन मुख्य अतिथि हर्रैया नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया। प्रशिक्षण में 35 महिलाओं को जूट का बैग, कपड़े का थैला, फोल्डर,फाइल सब्जी का थैला बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने महिलाओं द्वारा बनाए गए प्रत्येक उत्पादों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। कहा कि रोजगारपरक प्रशिक्षण से महिलाओं का जीवन संवरेगा। वह प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद रोजगार शुरू कर सकती है। इसके बाद 35 प्रशिक्षित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। प्रशिक्षण देने वाली संस्था की प्रमुख रंजना सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का भी सराहनीय योगदान है। संस्था द्वारा लगातार महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हे रोजगार से जोड़ा जा रहा हैं। संस्था महिलाओं को सशक्त बनाने एवं रोजगार देने के लिए उनका मार्गदर्शन भी कर सकती है। संस्था द्वारा अब तक पांच हजार महिलाओं को रोजगार देकर, उनको व्यवसाय से जोड़ा गया हैं। अर्चना सिंह, संध्या जैन, दीपमाला आदि मौजूद रहे।

मंदिर निर्माण के लिए लिटिल फ्लावर्स के प्रबंधक ने दिया 1.11 लाख का चेक

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे निधि समर्पण अभियान में लिटिल फ्लावर्स कांवेंट स्कूल कटरा के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी मधुरानी सिंह संस्थापक प्रधानाचार्य की स्मृति में एक लाख 11 हजार एक सौ ग्यारह रुपये की धन राशि का चेक दिया।

आरएसएस के विभाग प्रचारक लालजी भाई, सुभाष शुक्ला सहित अन्य अभियान से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। विभाग प्रचारक ने बताया कि निधि समर्पण अभियान के तहत अब तक तीन करोड़ रुपये संग्रह हो चुके है। चार लोग पांच लाख से ऊपर की धन राशि का सहयोग किए हैं।

chat bot
आपका साथी