सड़क हादसे में महिला घायल, हालत गंभीर

सवारी लेकर आ रही दूसरी टेंपो अनियंत्रित होकर उससे जा टकराई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 12:29 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 12:29 AM (IST)
सड़क हादसे में महिला घायल, हालत गंभीर
सड़क हादसे में महिला घायल, हालत गंभीर

जासं, गौरा, बस्ती : हाईवे पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ गांव के समीप शनिवार को दिन में दो टेंपो की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बस्ती की ओर जा आ रही टेंपो ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिसके कारण पीछे सवारी लेकर आ रही दूसरी टेंपो अनियंत्रित होकर उससे जा टकराई। दुर्घटना में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ही बैदोलिया अजायब गांव की प्राणपती देवी पत्नी हृदयराम गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

तीन लोगों पर लगा गैंगस्टर

जासं, बस्ती : वाल्टरगंज पुलिस ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दो और वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। जिन पर गैंगस्टर लगाया गया है उनमें कृष्ण कुमार उर्फ झिनकान तिवारी, अशोक कुमार त्रिपाठी निवासी इटहिया थाना कप्तानगंज व उमेश कुमार शुक्ल उर्फ लल्लू शुक्ल निवासी सिकटा थाना वाल्टरगंज शामिल है। न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने पर मुकदमा

जासं,बस्ती : परशुरामपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने पर एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। निर्धारित तिथि को न्यायालय में उपस्थित न होने पर एसआइ राम प्रसाद यादव की तहरीर पर मोहम्मद इरशाद आलम निवासी बरवा बरौली थाना शिकारपुर तहसील नरकटियागंज जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर हत्या का मुकदमा

जासं, बस्ती: कलवारी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गोसैसीपुर गांव निवासी रामावती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि 31 अक्टूबर 2020 को कुछ लोगों ने उनके बेटे अजय कुमार की हत्या कर दी थी। पूछताछ पर उन्हें को जान से मारने की धमकी दी गई थी। न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना का निर्देश दिया था। गीता, कृष्ण प्रसाद, रामकुमार, आशा और दसरती देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

chat bot
आपका साथी