फूड पैकेट की जगह अब बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी खाद्य सामग्री

जिलाधिकारी ने जिले में लागू की नई व्यवस्था

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 05:32 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 05:32 PM (IST)
फूड पैकेट की जगह अब बाढ़ 
पीड़ितों को मिलेगी खाद्य सामग्री
फूड पैकेट की जगह अब बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी खाद्य सामग्री

जागरण संवाददाता, बस्ती : बाढ़-अतिवृष्टि से निपटने के लिए शासन की नई व्यवस्था के तहत अब बाढ़ पीडितों में फ़ुड पैकेट नहीं बल्कि खाद्य सामग्री किट वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने इस आशय का निर्देश जारी भी कर दिया है।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ के दौरान पके भोजन का पैकेट वितरित न किया जाए। केवल खाद्यान्न पैकेट ही वितरित किए जाएं। बारिश एवं गर्मी के कारण पके- पकाए भोजन पैकेट में खराब हो सकते है। इसलिए बाढ़ प्रभावित लोगों को सूखा राशन ही वितरित किया जाए। डीएम ने इस बारे में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है।

chat bot
आपका साथी