दिनभर जारी रहा मौसम का उतार-चढ़ाव, हुई बारिश

मौसम का मिजाज बदला है। बारिश होने से किसानों को फायदा हुआ है। गन्ना समेत सब्जी व फल-फूल वाले पौधों को फायदा हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया के वैज्ञानिक डा.आरवी सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो -11.0 है। वहीं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस 27.0 1.5 रहा। बताया कि हवा की गति 3.5 किमी. प्रति घंटा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:19 PM (IST)
दिनभर जारी रहा मौसम का उतार-चढ़ाव, हुई बारिश
दिनभर जारी रहा मौसम का उतार-चढ़ाव, हुई बारिश

बस्ती : मुंबई व गुजरात में चक्रवात तूफान का असर जिले में भी दिख रहा है। पिछले तीन दिनों से मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को भी दिन भर बादल छाए रहे। पूरे दिन बादल व सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। शहर से लेकर गांव तक कई जगहों पर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

मौसम का मिजाज बदला है। बारिश होने से किसानों को फायदा हुआ है। गन्ना समेत सब्जी व फल-फूल वाले पौधों को फायदा हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया के वैज्ञानिक डा.आरवी सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो -11.0 है। वहीं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस 27.0 1.5 रहा। बताया कि हवा की गति 3.5 किमी. प्रति घंटा रहा है। हवा की दिशा दक्षिणी-पूर्वी है। बारिश 1.0 मिमी हुई है। बताया कि आगामी 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने एवं कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। उद्यान निरीक्षक धर्मेंद्र चंद्र चौधरी ने बताया कि बारिश होने से फलदार पौधों को फायदा हुआ है। आंधी यदि चलेगी तो आफ फसलों को नुकसान होगा। किसानों को सब्जी व फूल खेती में सर्तकता बरतें। जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश होने से खरीफ फसलों की तैयारियां किसानों ने तेज कर दी है। बारिश से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

याद किए गए चौधरी अजीत सिंह राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता राजा ऐश्वर्यराज सिंह के आवास पर पार्टी अध्यक्ष स्व.चौधरी अजीत सिंह को याद किया गया। इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सबकी आंखें नम हो गईं। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन किया गया।

ऐश्वर्यराज सिंह ने कहा चौ. अजीत सिंह के आदर्शों पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। किसान, खेत व मजदूर चौ. अजीत सिंह की राजनीति का केंद्र रहा। इनके हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए उनके विचारों को ताकत दें। स्वार्थ, छल कपट और जाति धर्म की राजनीति से जनता को मुक्ति दिलाएं। यज्ञ, हवन भी किया गया। प्रदेश मंत्री अजय सिंह, जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, शिवकुमार गौतम, अतुल सिंह, साइमन, बब्बू खान, उदयभान, कमल सोनकर, बजरंगी निषाद, मो. कैफ, वीरेंद्र चौधरी, राय अंकुरम श्रीवास्तव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी