गांव से लेकर शहर तक,चहुंओर पानी ही पानी

बारिश का तार टूटने का नाम नहीं ले रहा है। पांच दिन पहले काली घटा छाई तो फिर हटी नहीं। उमड़ते-घुमड़ते बादल बारिश का क्रम टूटने का नाम नहीं ले रहा है। पांच दिन पहले काली घटा छाई तो फिर हटी नहीं। उमड़ते-घुमड़ते बादल कभी झमाझम बरसात कर रहे हैं तो कभी रिमझिम फुहार पड़ रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 10:42 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 10:42 PM (IST)
गांव से लेकर शहर तक,चहुंओर पानी ही पानी
गांव से लेकर शहर तक,चहुंओर पानी ही पानी

बस्ती : बारिश का क्रम टूटने का नाम नहीं ले रहा है। पांच दिन पहले काली घटा छाई तो फिर हटी नहीं। उमड़ते-घुमड़ते बादल कभी झमाझम बरसात कर रहे हैं, तो कभी रिमझिम फुहार पड़ रहे है।

जनजीवन अब अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव से लेकर शहर तक हर ओर पानी ही पानी है। तापमान में भी काफी हद तक नरमी आ गई है। रात में सिहरन हो रही है। बारिश की वजह से घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोग फुहारों में भीगते हुए अपना कामकाज निपटा रहे हैं।

इस बार की बरसात ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। पिछले साल 27 सितंबर तक जनपद में 1070 मिली मीटर बारिश हुई थी। इस बार यह रिकार्ड पीछे छूट गया। 27 सितंबर 2019 तक 1202 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। अभी बारिश बंद नहीं हुई है।

गौर थाना क्षेत्र के बदलूपुर गांव में तेज बारिश के इंद्रावती का खपरैल का कच्चा मकान ढह गया। गनीमत परिवार भागकर बाहर आ गया। इंद्रावती की माली हालत ठीक नहीं है। पति संतराम की मृत्यु हो चुकी है। घर मलबे में तब्दील होने से यह इंद्रावती का परिवार मुसीबत में है। पैकोलिया थाना क्षेत्र के पैकोलिया पाली गांव में शुक्रवार की रात अयोध्या प्रसाद सोनी का पुराना खपरैल का मकान भी गिर गया। उस समय घर में खाना पका रही उनकी पत्नी बाहर निकल आई। घर का सभी सामान मलबे में दब गया। मुंडेरवा क्षेत्र के दीक्षापार में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। दुबौलिया थाना के हरैया गांव निवासी जंगबहादुर पुत्र झिन्न का खपरैल का मकान धराशाई हो गया। महसो- महुली मार्ग पर नरौली गांव के पास सड़क पर ही पेड़ गिर गया है, जिससे आवागमन बाधित रहा।

chat bot
आपका साथी