सड़क पर बह रहा जलनिगम का पानी

गनेशपुर-शिवनगर मार्ग पर सड़क के किनारे जलनिगम की पाइप लाइन में एक पखवारे से लीकेज है। जिससे पीने योग्य पानी घरों में पहुंचने के बजाए सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है। सप्लाई चालू होने के कुछ ही देर बाद सड़क पर जलभराव हो जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jan 2019 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jan 2019 11:30 PM (IST)
सड़क पर बह रहा जलनिगम का पानी
सड़क पर बह रहा जलनिगम का पानी

बस्ती : गनेशपुर-शिवनगर मार्ग पर सड़क के किनारे जलनिगम की पाइप लाइन में एक पखवारे से लीकेज है। जिससे पीने योग्य पानी घरों में पहुंचने के बजाए सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है। सप्लाई चालू होने के कुछ ही देर बाद सड़क पर जलभराव हो जा रहा है। लोगों का इस मार्ग पर आना-जाना मुश्किल हो गया है। घरों में पानी का संकट है। जलनिगम के जिम्मेदार पानी की टंकी पर रोजाना ड्यूटी भी कर रहे हैं। बावजूद इसके इस समस्या को नजरंदाज कर रहे हैं। डा. परशुराम साहनी ने बताया कि शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। यदि शीघ्र लीकेज की समस्या दूर नहीं हुई तो डीएम से इसकी शिकायत की जाएगी।

chat bot
आपका साथी