शिद्दत से याद किए गए चाचा नेहरू, हुए विविध आयोजन

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती बुधवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। शैक्षणिक संस्थाओं में विविध आयोजनों की भरमार रही। शिक्षक, बच्चे, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता सभी ने चाचा नेहरू को याद किया। लिटिल फ्लावर्स कांवेंट स्कूल कटरा में जन्म दिन मनाया गया। दिव्या मलहोत्रा ने चाचा नेहरू के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:11 PM (IST)
शिद्दत से याद किए गए चाचा नेहरू, हुए विविध आयोजन
शिद्दत से याद किए गए चाचा नेहरू, हुए विविध आयोजन

बस्ती : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती बुधवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। शैक्षणिक संस्थाओं में विविध आयोजनों की भरमार रही। शिक्षक, बच्चे, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता सभी ने चाचा नेहरू को याद किया। लिटिल फ्लावर्स कांवेंट स्कूल कटरा में जन्म दिन मनाया गया। दिव्या मलहोत्रा ने चाचा नेहरू के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला। ओमजी, श्रेया ¨सह, सिमरन चौधरी, मयंक, वैष्णवी पांडेय, मानसी द्विवेदी की प्रस्तुति सराही गई। इंडियन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक कैलाश नाथ दुबे ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू ने देश की स्वतंत्रता में महती भूमिका निभाई थी। प्रधानाचार्य आरके उस्मानी, विजय बहादुर तिवारी, प्रेम श्रीवास्तव मौजूद रहे। कपिल गंगा पब्लिक स्कूल में पं. नेहरू के चित्र पर ममता शुक्ला, स्नेह शुक्ला द्वारा माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्थापक अशोक कुमार शुक्ल, निदेशक केके द्विवेदी ने कहा कि नेहरू जी बच्चों में भारत का भविष्य निहारते थे। प्रधानाचार्य अरून श्रीवास्तव, गुलाम हुसेन खां, तनु श्रीवास्तव, वर्षा पांडेय, रमा त्रिपाठी, संगीता मिश्रा मौजूद रहे। आरसीसी पब्लिक स्कूल में निदेशक इं. शैलेश चौधरी ने पौधरोपण किया गया। क्रिकेट, फुटबाल, बैड¨मटन खेल का आयोजन हुआ। विजय प्रकाश चौधरी, जीसी चौधरी, हेमंत मिश्र, राजकुमार शुक्ल, मनीष यादव, ¨प्रस, वीरेंद्र वर्मा, मनमोहन श्रीवास्तव मौजूद रहे। सरला इंटरनेशनल एकेडमी बाल दिवस मनाया गया। निदेशक सुयश जायसवाल, प्रधानाचार्य अंजू गिजवानी मौजूद रहीं। एसएस पब्लिक स्कूल मड़वानगर में बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रबंधक गौतम यादव, प्रधानाचार्य रजनी गुप्ता, शिखा मिश्रा, ममता पाटिल, सोमलता ¨सह, कुसुम शर्मा, रश्मि ¨सह, सची श्रीवास्तव, आशीष, वीरेंद्र, अखिलेश, शालू चौधरी, मंशा गुप्ता ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। सेंट्रल एकेडमी में बाल दिवस पर क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो का आयोजन हुआ। प्रबंध निदेशक उमाशंकर तिवारी ने पं. नेहरू के बारे में बताया। यूरो किड्स में नन्हें-मुन्नों को पिकनिक कराया गया। सिटी इंटरनेशन स्कूल के बच्चे प्राथमिक विद्यालय मूड़घाठ गए। यहां परिषदीय बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया गया। लिटिल फ्लावर स्कूल वाल्टरगंज में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य संगीता यादव ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से बाल दिवस पर बाल संप्रेक्षण गृह में बाल कैदियों का दंत परीक्षण किया गया। उवनीश पटेल, डा. पीके ¨सह, डा. एसएन गुप्त, डा. अभिषेक श्रीवास्तव मौजूद रहे। कृषक इंटर कालेज कुरियार में बाल दिवस मनाया गया। अजीत कुमार पाल, ओम प्रकाश पाल, अरूण प्रकाश पाल, दीपक मौर्य, धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे। डान वास्को में प्रबंधक राजेश मिश्र, संरक्षक सुमन रानी मिश्रा ने पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। इनरव्हील क्लब बस्ती मिड टाउन के तत्वावधान में उड़ान विद्यालय में जरूरतमंद बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया गया। कला अग्रवाल, डा. निधि गुप्ता, तूलिका अग्रवाल, शशि बथवाल, संगीता अग्रवाल मौजूद रहे। जीवीएम कांवेंट स्कूल में प्रबंधक संतोष ¨सह एवं प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी ¨सह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आरएलएसएम सिटी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को भ्रमण कराया गया। प्रधानाचार्य प्रीता खंडेलवाल ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।

chat bot
आपका साथी