साड़ से बचने के चक्कर गिरी बाइक, दो की मौत
हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल लालगंज के निपनिया चौराहे के पास हुआ हादसा
जागरण संवाददाता, बस्ती: बस्ती-महुली मार्ग पर लालगंज थाना क्षेत्र के निपनिया चौराहे के पास पास अचानक सड़क पर आए सांड़ से बचने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दिन में एक बजे की बताई गई है।
लालगंज थाना क्षेत्र के निपनिया गांव से तीन लोग बारात कर अपने घर वापस महसों जा रहे थे। तीनो एक ही बाइक पर बिना हेलमेट के थे। उनकी बाइक जैसे ही निपनिया चौराहे पर पहुंची अचानक सड़क पर सांड़ आ गया। उससे बचने के चक्कर में तीनों युवक बाइक लेकर गिर गए। हादसे में लालगंज थाना क्षेत्र के महसों निवासी 22 वर्षीय सूरज चौधरी पुत्र प्रेम चंद चौधरी तथा इसी थाने के जमराव गांव निवासी 21 वर्षीय कल्लू पुत्र राम ग्राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महसों निवासी सूरज पुत्र चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं हादसे में मृत दोनों युवकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्•ो में ले लिया है। हादसे के बाद बस्ती-महुली मार्ग लगभग 15 मिनट तक जाम लग गया।
..
हादसे में लालगंज थाने के सिपाही की मौत
जासं देईसांड़, बस्ती: लालगंज थानांतर्गत बनकटी नगर पंचायत के संत रविदास नगर वार्ड (बर्रोहिया कला) के पास बस्ती- महुली मार्ग पर गुरुवार की देर शाम मुल्जिम की पेशी कराकर लौट रहे लालगंज थाने के सिपाही 35 वर्षीय गोविद कुमार की बाइक एक ट्राली के चपेट में आ गई। हादसे में गोविद के साथ ही बाइक पर पीछे बैठी महिला सिपाही रानी यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही हमराहियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी व महादेवा चौकी इंचार्ज मुकुंद त्रिपाठी ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने गोविद कुमार को मृत घोषित कर दिया। रानी का इलाज चल रहा है। उनकी भी लालगंज थाने पर तैनाती है।
मृतक गोरखपुर जिले के बांसगांव थानांतर्गत भैंसा बाजार का निवासी था। वहीं महिला आरक्षी रानी यादव देवरिया जिले के लार थानांतर्गत बभनौली बारी गांव की रहने वाली हैं।