चोरी के जेवरात समेत दो युवक गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि रविवार को रात वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच बड़ोखर गांव के मोड़ पर दो संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिस को देखते ही दोनो भागने लगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:39 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:39 PM (IST)
चोरी के जेवरात समेत दो युवक गिरफ्तार
चोरी के जेवरात समेत दो युवक गिरफ्तार

बस्ती: सोनहा पुलिस ने चोरी के माल समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें 50 हजार रुपये के जेवरात व चाकू व नकदी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इनकी गिरफ्तारी से चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि रविवार को रात वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच बड़ोखर गांव के मोड़ पर दो संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिस को देखते ही दोनो भागने लगे। दोनो को पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। दोनो के पास से चोरी के जेवर, पांच सौ रुपये नकद बरामद किए गए। दोनो की पहचान किस्मत अली उर्फ बादशाह व राजमन उर्फ सोनू निवासीगण भीवापार थाना सोनहा के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने 17 जून की रात में सोनहा थाना क्षेत्र के भीवापार व 15 मार्च की रात में रुधौली थाना क्षेत्र के छपिया गांव में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआइ उमाशंकर तिवारी, दिवाकर यादव,कांस्टेबल विवेक कुमार यादव, विजय प्रताप राय, शेषन यादव, शुभम दूबे शामिल रहे।

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा

परशुरामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 जून की भोर में गांव का ही मुरली यादव उनके घर में घुस गया। आरोप लगाया कि उसने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आहट सुन कर परिवार के लोगों ने आरोपित को कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बालिका से छेड़खानी, मुकदमा

पैकोलिया थाना क्षेत्र की एक नौ वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 10 जून की रात लगभग 11 बजे उनकी पुत्री घर से लगभग 200 मीटर दूर बने शौचालय में गयी थी। इसी बीच उसी गांव का शाहिद अली ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की नियत से उससे छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर उन्होंने आरोपित को पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपित ने अपशब्द कहते हुए जान माल की धमकी दी भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी