26 को मिलेगी टाउन क्लब को नई पहचान

आचार्य रामचंद्र शुक्ल के नाम से जाना जाएगा टाउन क्लब नपा चेयरमैन के साथ डीएम ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:34 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:34 AM (IST)
26 को मिलेगी टाउन क्लब को नई पहचान
26 को मिलेगी टाउन क्लब को नई पहचान

जागरण संवाददाता, बस्ती : लंबे समय के बाद टाउन क्लब अब नये रूप में दिखेगा। इसके सौंदर्यीकरण का कार्य तेज हो गया है। 26 जनवरी को यह टाउन क्लब आमजन को एक नई पहचान के साथ समर्पित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया लंबे समय तक इस पर अनधिकृत कब्जा था। सार्वजनिक संपत्ति का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रशासन ने एक वर्ष पूर्व क्लब को नपा चेयरमैन और उनके पति स्व.पुष्कर मिश्र के सहयोग से ही अवैध कब्जे से मुक्त कराया था। उसी समय पुनरुद्धार का कार्य शुरू कराया गया था लेकिन कोरोना के चलते कार्य बाधित हो गया था। कोरोना संक्रमण की स्थित सामान्य होने पर फिर से इसके पुनरुद्धार का कार्य तेज कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सरकारी दस्तावेज के अनुसार टाउन क्लब की जमीन सरकार की है लेकिन इस पर निर्मित भवन नगर पालिका की संपत्ति है। इसका पुनरुद्धार जन सहयोग से कराया जा रहा है। हिन्दी मूर्धन्य, साहित्यकार, लेखक, आलोचक, आचार्य राम चंद्र शुक्ल की मूर्ति भी यहां लगायी जाएगी। आधुनिक पुस्तकालय होगा। इसमें बैडमिटन हाल तथा बास्केट बाल खेलने के लिए कोर्ट भी बनाए जा रहे हैं। साथ ही एक रेस्त्रां भी खोला जाएगा। बताया कि क्लब का रख-रखाव एक समिति करेगी जिसके गठन एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। डीएम ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा बस्ती: जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन तथा नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने क्लब में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने आर्किटेक्ट मनीष मिश्रा से जानकारी भी प्राप्त की। ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, संतोष शुक्ला मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी