बस्ती से अपराध की तीन संक्षिप्त खबरें

आरोपित युवक कल्लू गुप्ता घर में घुस गया और महिला से जोर जबरदस्ती करने लगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:53 PM (IST)
बस्ती से अपराध की तीन संक्षिप्त खबरें
बस्ती से अपराध की तीन संक्षिप्त खबरें

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मुकदमा

जासं,परशुरामपुर, बस्ती : परशुरामपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में शुक्रवार की दोपहर एक मनचले को भीड़ ने उस समय धर दबोचा जब वह घर में घुसकर अकेली महिला को छेड़ने लगा। किसी तरह महिला मनचले की चंगुल से छूटी और शोर मचाते घर से बाहर निकली तो मौके पर जुटी भीड़ ने मनचले को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार घर के अन्य लोग खेत में धान की मड़ाई करने गए थे। महिला अकेली घर के कामकाज में व्यस्त थी। इसी बीच आरोपित युवक कल्लू गुप्ता घर में घुस गया और महिला से जोर जबरदस्ती करने लगा। बलवा व मारपीट में 21 लोगों पर मुकदमा

जासं, रुधौली, बस्ती : रुधौली थानांतर्गत दुदराक्ष गांव में शुक्रवार को हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के कुल 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव के रामभूलन का आरोप है कि विपक्षी ने खेत में भैंसा घुसा दिया। मना करने पर आरोपितों ने मारपीट कर अपशब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने रामकेवल, रेशमा, रोहित, विकास, गीता, सुमित्रा, रंगीता, संजू, गंगू, रमेश, राकेश, विवेक, आरती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के रमेश प्रसाद का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने मारा पीटा व अपशब्द कहे। पुलिस ने रामभूलन, राजपति, संगीता, रामू निवासी दुदराक्ष, सोनू, सुनैल, सुनीता, ज्योति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

......

कट्टा के साथ गिरफ्तार

जासं मुंडेरवा,बस्ती: शनिवार को मुंडेरवा पुलिस ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ एक युवक को गोदमवा तिराहे से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक ने नाम सुनील करवल बताया है। वह करवल कालोनी किठूरी का रहने वाला है। उसके विरुद्ध आ‌र्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी