किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

आरोपित विकास निवासी गोरया थाना परशुरामपुर को गुरुवार को दिन में 10.40 बजे सिकंदरपुर से नंदनगर जाने वाले मार्ग के मोड़ पर गिरफ्तार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:59 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:59 PM (IST)
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

जासं, बस्ती : परशुरामपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक रितेश कुमार सिंह की टीम ने एक सूचना के आधार पर आरोपित विकास निवासी गोरया थाना परशुरामपुर को गुरुवार को दिन में 10.40 बजे सिकंदरपुर से नंदनगर जाने वाले मार्ग के मोड़ पर गिरफ्तार किया गया।

..

गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

बस्ती: रुधौली थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र और उनकी टीम ने गुरुवार को मधवापुर पेट्रोल पंप के आगे तिराहे पर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान असरफ अली निवासी पठान टोला थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के रूप में हुई। उसके पास से 1100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

.

चोरी के मामले में अज्ञात पर मुकदमा

जासं, बस्ती: कोतवाली क्षेत्र के रौतापार मोहल्ले में 12 अक्टूबर को हुए चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित रामकृष्ण ने बताया कि उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में ऱखे सोने चांदी के जेवरात व 70 हजार रुपये नकदी चुरा लिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना रौता चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह को सौंप दिया है।

..

संयुक्त फोटो पोस्ट करने पर मुकदमा

बस्ती: नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अज्ञात युवक ने उसकी और अपनी फोटो संयुक्त रूप से इंटनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आइटी एक्ट के तहत एक मोबाइल नंबर के धारक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी