कीर्तिकर नगर में जाने के लिए रास्ता भी नहीं

बस्ती: नगर पंचायत रुधौली के वार्ड 15 कीर्तिकर नगर में जाने के लिए रास्ता भी नहीं है। लोग यहा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jan 2018 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jan 2018 11:02 AM (IST)
कीर्तिकर नगर में जाने के लिए रास्ता भी नहीं
कीर्तिकर नगर में जाने के लिए रास्ता भी नहीं

बस्ती: नगर पंचायत रुधौली के वार्ड 15 कीर्तिकर नगर में जाने के लिए रास्ता भी नहीं है। लोग यहां समस्याओं से जूझ रहे हैं। 2268 की आवादी वाले इस वार्ड में सड़क, पानी, नाली, राशन, पेंशन ,आवास,साफ-सफाई का कोई इंतजाम नहीं है। मोहल्ले में स्थाई नाली की व्यवस्था न होने से लोग परेशान हैं। गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इसी के बीच से होकर लोगों को आना-जाना पड़ता है। लोगों ने सड़क किनारे खुद के खर्चे से थोड़ी-बहुत कच्ची व पक्की नाली का निर्माण कर रखा है। यह भी कचरे से भरी हुई है। जिस वजह से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। स्थानीय लोगों की मानें तो यह नाली मच्छरों का घर है। सफाई कर्मी कभी भी नाली की सफाई नहीं करते। यहां की सड़क का हाल भी बेहाल है। मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुकी हैं। ऊबड़-खाबड़ सड़क पर लोगों को पैदल चलने में काफी दुश्वारी होती है। सड़कों के किनारे स्ट्रीट लाइटें भी नहीं हैं। जो लाइटें लगी भी हैं वह खराब हो चुकी हैं। वार्ड के निवासी चिरकुट ने बताया कि मेरे मोहल्ले में सड़क की समस्या है। स्थायी नाली न होने से गंदा पानी सड़क पर बहता है। साफ-सफाई के अभाव में नाली बजबजा रही है। कपूरा देवी ने कहा बताया कि उनके मोहल्ले में कचरा उठाने कोई नहीं आता है। सरजू ने कहा कि मोहल्ले की सड़क जर्जर हो चुकी है। इसकी मरम्मत आवश्यक है। मोहल्ले की अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब है। रामदेव ने बताया कि यहा पात्रो को राशन, पेंशन ,आवास सहित अन्य कोई सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद का कहना है कि उन्हें सभी वार्डों की समस्याओं की जानकारी है। धीरे-धीरे सभी वार्डों की समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी