बारिश से फसलों को मिनी संजीवनी, किसानों के खिल उठे चेहरे

लगातार कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान आम जन को बारिश होने से राहत मिली है। बारिश होने से कृषि कार्य में तेजी आई है। गन्ने की फसल को संजीवनी मिली तो वहीं धान के रोपाई की गति तेज हो गई। बूंदाबांदी शुरू होने के बाद कई घंटे तक हुई तेज बारिश से गन्ने की फसल को सबसे अधिक लाभ हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 11:03 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 11:03 PM (IST)
बारिश से फसलों को मिनी संजीवनी, किसानों के खिल उठे चेहरे
बारिश से फसलों को मिनी संजीवनी, किसानों के खिल उठे चेहरे

बस्ती : जिलेभर में शनिवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश से जहां धान समेत अन्य फसलों को फायदा हुआ है, वहीं मौसम भी सुहाना हो गया है। गर्मी से भी लोगों को राहत मिल गई है। फसलों को संजीवनी मिली है।

सुबह से ही मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहा। बादल उमड़-घुमड़ रहे थे। बादल भी खूब गरजे। बारिश शुरू हुई तो दिनभर रुक-रुक कर होती रही। बारिश होने से शहर के आवास विकास लोनी, बड़वेन, गांधीनगर के पास हनुमान गढ़ी आदि जगहों पर जलभराव दिखा। मालवीय रोड और जीजीआइ के पास भी बारिश का पानी एकत्र रहा। इससे आवागमन में समस्या हुई।

लगातार कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान आम जन को बारिश होने से राहत मिली है। बारिश होने से कृषि कार्य में तेजी आई है। गन्ने की फसल को संजीवनी मिली तो वहीं धान के रोपाई की गति तेज हो गई। बूंदाबांदी शुरू होने के बाद कई घंटे तक हुई तेज बारिश से गन्ने की फसल को सबसे अधिक लाभ हुआ। जिन किसानों ने धान की रोपाई का काम पूरा कर लिए उन्हें भी कुछ दिनों के लिए सिचाई से फुर्सत मिल गई है। रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर भी सुकून दिखा। बारिश के कारण क्षेत्र में किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नही है।

बारिश होने से चिलचिलाती धूप व उमस से लोगों को सुकून मिला है। बारिश होने से किसान की फसलों को संजीवनी मिली है। गन्ना, धान, तिलहन दलहन फसल के लिए भी संजीवनी साबित हुई। किसान सियाराम चौधरी ने कहा कि डीजल मूल्यों में बढ़ोत्तरी होने से किसान धान की सिचाई आसानी से नहीं कर पा रहे हैं। बारिश से राहत मिली है। किसान रमेश चौधरी ने कहा कुछ दिन और बारिश नहीं होती तो किसानों को परेशान होना पड़ता। सतीश मिश्रा ने कहा उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया था।

chat bot
आपका साथी