खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर, उड़ाये गहने

परशुरामपुर थाने के सेहरिया गाव की घटना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 10:45 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 10:45 PM (IST)
खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर, उड़ाये गहने
खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर, उड़ाये गहने

बस्ती: परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सेहरिया गांव में मंगलवार की रात सूरज ¨सह के घर में खिड़की के रास्ते घुसे चोर बिजली का मोटर, कमरे में रखा चार संदूक व अटैची उठा ले गए। बुधवार की सुबह घर से पश्चिम तरफ गन्ने के खेत में पड़े खाली संदूक व अटैची मिले, जिसमें रखे गहने एवं नकदी चोर लेकर चले गए। घटना के समय घरवाले पास के मड़रिया बाजार में गणपति पूजा में शामिल होने गए थे। डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से पूछताछ की। सेहरिया गांव के पूर्वी कोने पर सूरज ¨सह का मकान है। घर में उनकी मां लालती देवी तथा बहू मुस्कान ¨सह थे। दोनों मंगलवार की शाम को गणपति पूजा में गए थे। इसी बीच पहले से रेकी किए चोरों ने शायद मौके की नजाकत भांप ली और घर में खिड़की के रास्ते प्रवेश कर गए। उन्होंने संदूक, अटैची व बैग चुरा लिया। उसे बाहर ले जाकर उसमें रखा 5000 नकदी व सोने-चांदी के जेवर जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख से अधिक बताई गई है उसे चुरा लिया। रात में दोनों महिलाएं जब घर आई तो उन्हें घटना का पता नहीं चला। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। गांव के बाहर गन्ने के खेत में खाली संदूक व कपड़े मिले। गांव के लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने अभी इस मामले में मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है।

chat bot
आपका साथी