आंदोलन के समर्थन में रसोइया संघ ने निकाली रैली

कामरेड केके तिवारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 10:39 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 10:39 PM (IST)
आंदोलन के समर्थन में रसोइया संघ ने निकाली रैली
आंदोलन के समर्थन में रसोइया संघ ने निकाली रैली

बस्ती: सीआइटीयू से संबद्ध मिड डे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन की मंडल स्तरीय रैली 12 सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय इंटर कालेज मैदान से विकास भवन तक गई। कामरेड केके तिवारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। तिवारी ने कहा कि न्यूनतम वेतन 18 हजार करने को लेकर देशभर के रसोइया दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके समर्थन में बस्ती मुख्यालय पर मंडल के तीनों जनपदों से रसोइया रैली कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष उर्मिला चौधरी, मंत्री ध्रुवचन्द्र, सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष विजयनाथ तिवारी, संतकबीरनगर के अध्यक्ष जगराम गौड़ ने पाल्य व नवीनीकरण समाप्त किए जाने, खाते से भुगतान किए जाने, बकाया मानदेय तत्काल दिए जाने सहित विद्यालयों पर पानी, गैस सप्लाई दुरुस्त किए जाने की मांग की। आशा कर्मचारी यूनियन की मंडल संरक्षक विमला यादव, खेत मजदूर यूनियन के वीरेंद्र प्रताप मिश्र, एसएफआइ नेता रेनू बाला ने समर्थन दिया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने मांग पत्र लिया। तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। सरोज, विशाला, नवनीत यादव, दुर्गावती, ¨वदू पांडेय, गुड़िया, चन्द्रभान, सतीश ¨सह, पंकज राव, चंद्रभान, कंचन, मुन्नर, श्यामचंद्र, सरिता, ऊषा देवी, कुसुम, सविता, रामरती, संगीता मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी