जीर्णाेद्धार के बाद भर गया तालाब

तालाब का जीर्णोद्धार 2019 में कराया गया पहले बर्बाद हो जाता था पानी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:06 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:06 AM (IST)
जीर्णाेद्धार के बाद भर गया तालाब
जीर्णाेद्धार के बाद भर गया तालाब

रखौना, बस्ती : गर्मी के मौसम में अधिकतर तालाब सूखते जा रहे हैं। अंधाधुंध भूजल दोहन से भूगर्भ जल स्तर नीचे खिसक रहा है। पशु-पक्षियों के सामने भी पानी का संकट खड़ा हो रहा है। ऐसे में पानी बचाने की मुहिम तेज करनी होगी। लोगों को जल संरक्षण के प्रति आगे आना होगा। जिले में कुछ लोग जल प्रहरी की भूमिका में बारिश की बूंदों को सहेज रहे हैं। ऐसे ही हैं बहादुरपुर ब्लाक के रखौना के पूर्व ग्राम प्रधान संजय चौधरी। इनके प्रयास से ग्राम पंचायत का तालाब पानी से भरा हुआ है। तालाब का जीर्णोद्धार मनरेगा से कराया गया। नजीतन गांव का जलस्तर पहले से मेनटेन हो गया है। दो साल पहले यहां सौ स्टेटा का पानी फीट के नीचे पानी मिलता था अब 90-95 फीट पर मिलने लगा है।

रखौना बाजार के उत्तर स्थित करीब चार बीघे के इस तालाब का जीर्णोद्धार 2019 में कराया गया। इसके तहत खोदाई कराकर तालाब को गहरा किया गया और उसकी साफ-सफाई कराई गई। वर्तमान समय में तालाब में पानी भरा हुआ है। पूर्व प्रधान ने बताया कि पहले बारिश का पानी बर्बाद हो जा रहा था। गर्मी का समय आते ही आसपास का भूजल स्तर नीचे चला जाता था। इसलिए बारिश की बूंदों को सहेजने के लिए तालाब का जीर्णोद्धार कराया। अब बारिश की बूंदों का इसमें जतन होने लगा है। इसके साथ ही भूजल स्तर भी सही रहता है। पशु-पक्षी तालाब से प्यास बुझाते हैं। उनके इस प्रयास को ग्रामीण सराह रहे हैं। साथ ही जल संचयन के लिए ग्रामीण मदद कर रहे हैं। दूसरे लोग भी इनसे प्रेरित होकर जल सरंक्षण के लिए आगे आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी