घर नहीं आएंगे कह कर काटा फोन, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

मंगलवार की सुबह घोसियापुर गांव से सटे तटबंध के पास आम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे एक युवक का शव लटका दिखाई पड़ा। शव मिलने की सूचना मिलते वहां गांव के लोग इकट्ठा हो गए। शव की पहचान घोसियापुर गांव के फुर्तराम पुत्र रामसेवक चौधरी के रूप में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:47 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:47 PM (IST)
घर नहीं आएंगे कह कर काटा फोन, सुबह पेड़ से लटका मिला शव
घर नहीं आएंगे कह कर काटा फोन, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

बस्ती: दुबौलिया थानाक्षेत्र के घोसियापुर गांव का रहने वाले 28 वर्षीय युवक ने मोबाइल पर परिवार वालों से वह घर नहीं आएगा। इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया। दूसरे दिन सुबह एक पेड़ से उसका शव लटका मिला। मौके पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार वालों से घटना के संबंध में पूछताछ की।

मंगलवार की सुबह घोसियापुर गांव से सटे तटबंध के पास आम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे एक युवक का शव लटका दिखाई पड़ा। शव मिलने की सूचना मिलते वहां गांव के लोग इकट्ठा हो गए। शव की पहचान घोसियापुर गांव के फुर्तराम पुत्र रामसेवक चौधरी के रूप में हुई। परिवार वालों ने बताया कि फुर्तराम सोमवार की सुबह मुंबई जाने की बात कह कर घर से निकला था, मगर वह शाम तक गांव में ही घूमता रहा। देर रात घर वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उसकी मोबाइल पर फोन किया तो उसने कहा कि वह घर नहीं आएगा। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर आम के पेड से लटकता हुआ उसका शव मिला। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया फुर्तराम कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। प्रथम ²ष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, मगर मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

........

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

फुर्तराम चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह घर वह बेटी डिपी, बेटे अनीश व पत्नी अंजलि के साथ रहता था। वह जनवरी माह में दुबई से आया था, जिसके बाद कोरोना के चलते वापस नहीं जा सका। उसकी मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया तो पत्नी अंजलि की मांग का सिदूर मिट गया।

chat bot
आपका साथी