प्रमुख चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी,दावेदारों में जोर आजमाइश

कोर कमेटी की इस बैठक में सांसद हरीश द्विवेदीविधायक संजय प्रताप जायसवालअजय सिंहदयाराम चौधरीसीए चंद्रप्रकाश शुक्ल और रवि सोनकर के अलावा जिला प्रभारी चिरंजीव चौरसियाजिलाध्यक्ष महेश शुक्ल और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 11:40 PM (IST)
प्रमुख चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी,दावेदारों में जोर आजमाइश
प्रमुख चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी,दावेदारों में जोर आजमाइश

बस्ती: जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब प्रमुख के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। दावेदारों में जोर आजमाइश चल रही है। भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में दावेदारों के नामों पर देर शाम तक मंथन चला। चर्चा है प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं। चयनित सूची को मंजूरी के लिए सोमवार को क्षेत्रीय कमेटी के पास भेजा जाएगा।

कोर कमेटी की इस बैठक में सांसद हरीश द्विवेदी,विधायक संजय प्रताप जायसवाल,अजय सिंह,दयाराम चौधरी,सीए चंद्रप्रकाश शुक्ल और रवि सोनकर के अलावा जिला प्रभारी चिरंजीव चौरसिया,जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। कमेटी के सदस्यों ने सेवा ही संगठन अभियान,मोर्चाें के गठन के साथ ही प्रमुख पद के दावेदारों के नामों पर चर्चा की। प्रत्याशी चयन में अभियान और पार्टी कार्यक्रमों में दावेदारों की भागेदारी को लेकर भी चर्चा की गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ब्लाक प्रमुख की सभी सीटें हथियाने की जुगत में है। जिले में कुल चौदह ब्लाक हैं। इसके लिए ऐसे नामों पर चर्चा की जा रही है जो जिताऊ हो। नामों के चयन में जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा जा रहा है।

ब्लाक प्रमुख के लिए सर्वाधिक दावेदारी सदर सीट के लिए है। यहां से चार दावेदार हैं। सभी के नामों पर गहन चर्चा हुई। गुणदोष के आधार पर दो नाम भेजे जाने पर सहमति बनी है। चर्चा है सल्टौआ गोपालपुर के लिए दो दावेदार हैं। इसमें से एक नाम तय हो गया है। बहादुरपुर के लिए दो दावेदार हैं। दोनों ही हर तरह से फिट हैं। चर्चित कुदरहा और बनकटी को लेकर कोर कमेटी के सदस्यों में एका नहीं बन पाई। बनकटी में दो दावेदार हैं। दोनों ही हर तरह से उपयुक्त हैं।

चर्चा यह भी है कि कुदरहा के लिए चार दावेदार हैं। दो नामों पर अधिकांश सदस्य सहमत नजर आए। साऊंघाट,परशुरामपुर,विक्रमजोत के लिए दो-दावेदार हैं। विक्रमजोत प्रमुख के लिए विधायक अजय सिंह के भाई केके सिंह और भाजपा के जिलामंत्री अखंड प्रताप सिंह टिकट मांग रहे हैं। पार्टी इसको लेकर असमंजस की स्थिति में है। गौर और रामनगर से भी दो- दो लोगों ने टिकट मांगे हैं। रामनगर में एक नाम पर एका बन गई है। कप्तानगंज और दुबौलिया के लिए भी कम जोर आजमाइश नहीं है।

जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने बताया कि कोर कमेटी की बैठक में तमाम बिदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख पद का टिकट मांगने वालों के नामों पर भी विचार किया गया। दावेदारों के नाम गुणदोष के आधार पर तय किए गए हैं। दो ऐसी सीटें रही जहां दावेदार कम रहे,वहां के लिए एक नाम पर सहमति बन गई है। बाकी सीटों के लिए दावेदारों की संख्या अधिक रही। प्रमुख पद के लिए टिकट मांगने वाले दावेदारों के नामों की सूची क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र सिंह के पास जल्द ही भेज दी जाएगी। यहां से नाम तय होने के बाद इसे प्रदेश कमेटी के पास भेजा जाएगा। अंतिम सूची प्रदेश कमेटी ही जारी करेगी।

chat bot
आपका साथी