जरूरतमंदों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

रामनगर विकास खंड के जमोहना ग्राम पंचायत का मामला आवास से वंचित पात्र झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:27 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:27 AM (IST)
जरूरतमंदों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ
जरूरतमंदों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

जागरण संवाददाता, करमहिया,बस्ती : रामनगर विकास खंड के ग्राम पंचायत जमोहना के कोनारडीह गांव में जरूरतमदों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोग झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं।

गांव के कर्मराज, धर्मराज, सालिक राम, मुनिराम चौहान, विजय पाल, राम नरेश, निलेश कुमार, रामसागर को पात्र होने के बाद भी आवास की सुविधा नहीं मिल पाई है। वर्षों से वह अपने परिवार के साथ टीन शेड में रहने को विवश हैं। राम किशुन व इंद्रावती अपने परिवार के साथ जर्जर मकान में जीवनयापन कर रही हैं। वहीं अनिल और लौटू का परिवार झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। मकान न होने के कारण लल्लन अपनी पत्नी मायादेवी और एक बेटी के साथ दूसरे के मकान में गुजर बसर कर रहे हैं। गांव में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से नाली का पानी सड़क पर पसरा रहता है। जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। गांव के श्रीप्रकाश, राम नरेश यादव, मुनिराम, राम किशुन, रामदीन, जगतराम ने बताया कि सफाई कर्मचारी आते ही नहीं हैं। जिसके कारण गांव में गंदगी का अंबार लगा है। उदय पांडेय एवं संतोष त्रिपाठी के मकान के पास लगे इंडिया मार्क टू हैंडपंप से दूषित जल निकल रहा है। जलकुमारी, इंद्रावती, भानमती व कौशल्या को विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है। वहीं बीपत, सुमित्रा, कलावती, मोहबता को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी