आचार्य राम चंद्र शुक्ल की प्रतिमा का हुआ अनावरण

हिदी साहित्य के इतिहास लेखन में आचार्य शुक्ल की भूमिका अतुलनीय है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:44 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:44 PM (IST)
आचार्य राम चंद्र शुक्ल की प्रतिमा का हुआ अनावरण
आचार्य राम चंद्र शुक्ल की प्रतिमा का हुआ अनावरण

जासं, बस्ती : बड़ेवन चौराहा स्थित नवनिर्मित आचार्य राम चंद्र शुक्ल की प्रतिमा का अनावरण मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने किया। कहा कि शुक्ल की प्रतिमा का अनावरण करके वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। शुक्ल का हिदी के प्रति प्रेम और हिदी साहित्य के प्रति उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। हिदी साहित्य के इतिहास लेखन में आचार्य शुक्ल की भूमिका अतुलनीय है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आचार्य शुक्ल की एक पुस्तक मंडलायुक्त को भेंट की।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने भी संबोधित किया। संचालन कलेक्ट्रेट कर्मचारी अशोक मिश्र ने किया। विजय संचेती, श्याम अवतार शर्मा, पवन जायसवाल, सुशील कुमार, प्रवीण अग्रवाल, अनिल पांडेय, उमेश श्रीवास्तव, अमर सोनी, अखंड प्रताप सिंह, केडी चौधरी, भानुप्रताप मिश्रा, अमरनाथ, वीरू चौधरी मौजूद रहे। टाउन क्लब में आचार्य शुक्ल की प्रतिमा व पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन जासं,बस्ती: मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने टाउन क्लब स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल की प्रतिमा व आचार्य शुक्ल के नाम से सृजित पुस्तकालय का फीता काट कर उद्घाटन किया। इसके बाद निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि क्लब में बैडमिटन तथा बास्केटबाल कोर्ट भी बनाया जा रहा है। साथ ही एक रेस्तरां भी खोला जाएगा। इससे स्थानीय और दूर से आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। पुस्तकालय में दुलर्भ किताबों से लोग लाभ ले सकेंगे। पुस्तकालय में हिदी साहित्य के लेखकों की पुस्तकें संग्रहित की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा, एडीएम अभय मिश्रा, तहसीलदार पवन जायसवाल, ईओ नपा अखिलेश त्रिपाठी, साहित्यकार अष्टभुजा शुक्ला, विनोद उपाध्याय, मो. इद्रीश, डा. वीरेंद्र त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, सुरेश सिंह गौतम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी