भाजपा शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं

सांसद ने कहा कि भाजपा शासनकाल में सभी को आवास रोजगार चिकित्सकीय सुविधा आदि उपलब्ध कराने के साथ ही देश की सीमाएं भी सुरक्षित की गई। देश सभी क्षेत्रों में निरंतर विकास की तरफ बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा असंभव कार्यों को भाजपा सरकार ने कर दिखाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:38 PM (IST)
भाजपा शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं
भाजपा शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं

बस्ती: स्थानीय ब्लाक परिसर में शनिवार को ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने पं.दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पुष्प अर्पित कर किया।

सांसद ने कहा कि भाजपा शासनकाल में सभी को आवास, रोजगार, चिकित्सकीय सुविधा आदि उपलब्ध कराने के साथ ही देश की सीमाएं भी सुरक्षित की गई। देश सभी क्षेत्रों में निरंतर विकास की तरफ बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा असंभव कार्यों को भाजपा सरकार ने कर दिखाया है। धारा 370 व राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा समाज में फैली कुरीति तीन तलाक़ को समाप्त किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान के हकदार हैं, जिन्होंने धनबलियों के वजूद को समाप्त किया है। विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा गरीबों की चिता भाजपा सरकार ने की। उनके लिए तमाम योजनाएं लागू की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा सबका साथ सबका विकास के मनोभाव से पार्टी कार्य कर रही है, जिसके कारण विकास की नई गाथा लिखी गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सेन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से कम समय में नई ऊंचाइयों पर पार्टी पहुंच गई है। आए हुए अतिथियों का ब्लाक प्रमुख गीता देवी ने पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया। प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर स्वागत किया। समारोह का संचालन नागेंद्र शुक्ल ने किया।

सीडीओ राजेश प्रजापति, डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, डा. आंनद मिश्र, मिथलेश बौद्ध, बीईओ मनोज सिंह, मीना त्रिपाठी, नितेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम नेवास गिरी, राजकुमार चौरसिया, राकेश उपाध्याय, चंद्रभान गुप्त, अमित सिंह, विनोद कुमार पांडेय, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे। आवास के लाभार्थियों को सांसद ने सौंपी प्रतीकात्मक चाबी

समारोह में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पांच लाभार्थियों को सासंद हरीश द्विवेदी ने प्रतीकात्मक चाबी सौंपी। 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, दैवीय आपदा से प्रभावित पांच लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र, जिला उद्योग से चार पात्रों को सिलाई मशीन किट, 11 स्वयं सहायता समूह को सामुदायिक शौचालय की चाबी सौंपी गई।

chat bot
आपका साथी