थानों के सर्वश्रेष्ठ 16 बीट पुलिस अफसर चिन्हित,होंगे सम्मानित

एंटी रोमियो प्रभारी निधि यादव ने चेकिग के दौरान तीन मनचलों से माफीनामा भरवाया। साथ ही लोगों से मास्क का प्रयोग करने व दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील किया। महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 12:09 AM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 12:09 AM (IST)
थानों के सर्वश्रेष्ठ 16 बीट पुलिस अफसर चिन्हित,होंगे सम्मानित
थानों के सर्वश्रेष्ठ 16 बीट पुलिस अफसर चिन्हित,होंगे सम्मानित

बस्ती: जिले के सभी थानों में सर्वश्रेष्ट कार्य करने वाले तथा जनता के साथ उत्तम व शालीनता पूर्वक व्यवहार करने वाले बीट पुलिस अफसर(बीपीओ) को चिन्हित किया गया है। उन्हें पुलिस अधीक्षक की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

कोतवाली से कांस्टेबल राजेन्सी वर्मा, मुंडेरवा थाने से हेड कांस्टेबल मातिवर यादव, रुधौली से कां. देवेंद्र यादव, गौर से कां. मनोज कुमार, नगर से कां. रामसिंह, कलवारी से हेड कां. अशोक कुमार, कप्तानगंज से कां. श्रीकांत यादव, सोनहा से कां. विजय प्रकाश राय, वाल्टरगंज से कां. अभिषेक यादव, दुबौलिया से कां. अरुण कुमार शर्मा, पुरानी बस्ती से कां. सतीश, पैकोलिया से कां. जगत नरायन, लालगंज से हेड कां. साधुशरण यादव, छावनी से कां. पंकज कुमार यादव, हर्रैया से कां. हरिओम यादव, परशुरामपुर से हेड कां. वृषकेतु सिंह को सर्वश्रेष्ठ बीट पुलिस अफसर के रूप में चिन्हित किया गया। पुलिस अधीक्षक बस्ती इन सभी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

एंटी रोमियो टीम ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों को दी चेतावनी

एंटी रोमियो टीम द्वारा शुक्रवार को गौर थानाक्षेत्र के बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई। जो बिना मास्क के मिले उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

एंटी रोमियो प्रभारी निधि यादव ने चेकिग के दौरान तीन मनचलों से माफीनामा भरवाया। साथ ही लोगों से मास्क का प्रयोग करने व दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील किया। महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिला हेल्प लाइन नबंर 1090 ,112, 1076 ,1098 , 181 के बारे में जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी