कटी धान की फसल बारिश से हुई खराब

केसीसी से फसल सुरक्षा के नाम पर बीमा के लिए प्रीमियम भी कटता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:16 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:16 PM (IST)
कटी धान की फसल बारिश से हुई खराब
कटी धान की फसल बारिश से हुई खराब

जासं, हर्रैया, बस्ती : क्षेत्र के खैरी ओझा गांव के अवकाश प्राप्त सैनिक गणेश प्रसाद ओझा की धान की फसल खेत में ही बर्बाद हो गई। वह 10 बीघे खेत में तैयार धान की फसल की कटाई कर लिए थे। इसी बीच लगातार तीन दिनों तक बारिश होने से खेत में पानी भर गया। बहाव तेज होने के चलते कुछ फसल बह गई। कुछ भीगने से खराब हो गई। क्षतिपूर्ति के लिए सैनिक एसबीआइ भदावल पहुंचे। बताया कि केसीसी होने के बाद भी बैंक की ओर से क्षर्तिपूर्ति देने का कोई प्राविधान नहीं है। उन्होंने कृषि विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी