किसानों को बताए आत्मनिर्भर होने के गुर

लेमन ग्रास की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 10:16 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 10:16 PM (IST)
किसानों को बताए आत्मनिर्भर होने के गुर
किसानों को बताए आत्मनिर्भर होने के गुर

बस्ती : आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत सोमवार को कप्तानगंज ब्लाक पर कृषक सशक्तीकरण परियोजना के अंतर्गत ग्राम प्रधानों एवं किसानों की कार्यशाला आयोजित हुई। किसानों की आय दोगुना करने के लिए लेमन ग्रास की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि सुनील पांडेय ने की। किसानों को बताया गया कि कैसे खेती के जरिये आत्मनिर्भर बनें। विभिन्न प्रकार के औषधीय खेती जैसे लेमन ग्रास, पामारोजा, सहजन तथा बॉस की खेती के बारे मे जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी। कृषि उपायुक्त श्रमरोजगार मनरेगा इंद्र पाल यादव, तकनीकी सहायक विनोद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी