किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुंडेरवा पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:10 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:10 AM (IST)
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जासं,मुंडेरवा,बस्ती: रविवार को मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुसम्हा चौराहा निवासी रामगोपाल की पुत्री ने आत्महत्या कर लिया। शव घर में फांसी से लटकता पाया गया। घटना के वक्त किशोरी के माता-पिता घर पर मौजूद नही थे। घटना स्थल पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

राम गोपाल गांव का घर छोड़कर बस्ती कांटे मार्ग पर कुसम्हा चौराहे पर अपना मकान बनाकर रह रहे थे। रोजी रोटी के लिये घर पर चूरा कूटने का काम करने के साथ साथ चौराहे पर मूंगफली की दुकान भी लगाते थे। रविवार को रामगोपाल की पत्नी मिथलेश मंगेरवा चौराहा संतकबीरनगर में रविदास जयंती के मेले में दुकान लेकर चली गयी,और गोपाल चौराहे पर मूंगफली बेचने चला गया। घर पर रामगोपाल की 16 वर्षीय पुत्री मंजू मौजूद थी। शाम को जब दोनों घर पहुंचे तो मंजू का शव फंदे से लटक रहा था।रामगोपाल की तीन संतान में मंजू सबसे बड़ी थी और कक्षा दस की छात्रा थी। मंजू से छोटे दो भाई जिनमें एक भाई की मौत भी छह माह पहले हो चुकी है। मंजू काम काज में अपने मां बाप का भरपूर सहयोग भी करती थी। मंजू की मौत से मां मिथलेश और पिता रामगोपाल का रो रो कर बुरा हाल है। मौक पर निर्वतमान ग्रामप्रधान शिवजी चौधरी भी मौजूद रहे। बाइक की ठोकर से दंपती घायल

जासं,रुधौली, बस्ती: वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर पडिया पोखरे के पास रविवार को अनियंत्रित बाइक ने दंपती को ठोकर मार दिया। जिससे दंपती घायल हो गए। उसके बाद बाइक चालक फरार हो गया।

थाना क्षेत्र के तेनुआ निवासी सुंदर साइकिल से पत्नी सीता के साथ रोज की तरह मजदूरी करने शहर गया था। मजदूरी करके लौट रहा था पडिया चौराहे के पोखरे पर पहुंचे ही बस्ती की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर दिया। साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

chat bot
आपका साथी