सुमन प्रथम और अर्पिता को मिला द्वितीय स्थान

मीना की पात्र बनकर पावर एंजेल सुमन द्वारा केक काटा गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:33 PM (IST)
सुमन प्रथम और अर्पिता को मिला द्वितीय स्थान
सुमन प्रथम और अर्पिता को मिला द्वितीय स्थान

जासं, बनकटी, बस्ती : शिक्षा क्षेत्र के माडल संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में मीना दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, माहवारी स्वच्छता, दहेज एक सामाजिक कुप्रथा, बाल विवाह से कुप्रभाव, नशा करे नाश, शिक्षित बेटी सशक्त समाज, आत्मरक्षा के उपाय, व्यक्तिगत स्वच्छता विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कागज पर प्रेरक चित्र के उकेरे गए। विद्यालय के कुल 14 बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें सुमन प्रथम, अर्पिता द्वितीय, अभिषेक व काजल तृतीय स्थान पर एवं प्रतिभा व प्रिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रधानाध्यापक एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मो. इकबाल ने कहा कि वर्ष 1990 में मीना के संवाद की पहल यूनिसेफ द्वारा प्रारंभ की गई थी, जिसका उद्देश्य था बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी देना। बालक और बालिकाओं के बीच भेदभाव मिटाना। मीना नौ वर्ष की एक काल्पनिक बालिका है, जो यूनिसेफ की परिकल्पना है।

राजेंद्र चौधरी, सावित्री देवी, बेचू, कमलेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार, रेखा कुमारी, सुनीता यादव, सुनीता चौधरी, बालेंद्र, विनय कुमार शर्मा व मीरा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी