विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रदर्शित किए विभिन्न माडल

बेहतर माडल प्रस्तुत करने वाले छात्रों का ग्रुप पुरस्कृत बचों के लिए आयोजित हुई आनलाइन साइंस प्रतियोगिता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:11 PM (IST)
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रदर्शित किए विभिन्न माडल
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रदर्शित किए विभिन्न माडल

जागरण संवाददाता,बस्ती: लिटिल फ्लावर्स स्कूल मधुपुरम वाल्टरगंज में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र छात्राओं ने विभिन्न माडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ निदेशक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रबंधक अर्पणा सिंह और प्रधानाचार्य सोनिका कोचर गिरोत्रा ने पुरस्कृत किया।

इससे पहले शिक्षिका प्रतिमा के मार्गदर्शन में खुशी और सांभवी, शैलजा गुप्ता,प्रतिभा चौधरी,मानवी जायसवाल,आरोही ग्रुप ने विज्ञान गीत प्रस्तुत किया। कक्षा आठ की प्रिया भारती,मोहम्मद जैन अब्बास,अमन चौधरी,आशुतोष कुमार,सत्येशमणि त्रिपाठी ने हाइड्रोलिक से संबंधित कई माडलों का प्रदर्शन किया। कक्षा सात की नैनसी मिश्रा,प्रतिभा चौधरी,अंबुज शुक्ला,आयुष अग्रहरि और दिव्यांश ने पर्यावरण से संबंधित माडल प्रस्तुत किया। कक्षा 6 की अन्नू वर्मा, अन्वित चौधरी,शैलेश चौधरी, अभिरूप जायसवाल ने भू जल संरक्षण,अग्नि और पानी से संबंधित प्रयोग तथा और विड एनर्जी से संबंधित विभिन्न माडल प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के पूर्व अवसर पर कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन साइंस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सांसद ने छात्र-छात्राओं के माडल का किया अवलोकन जागरण संवाददाता, बस्ती : नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही सीएमएस स्कूल की थीम बदल गई है। प्रबंधक अनूप खरे ने कहा कि नए सत्र में संस्कार से आविष्कार तक थीम का चयन किया है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी ने इस मौके पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं की ओर से तैयार किए गए विभिन्न माडलों का अवलोकन किया। सांसद ने स्कूल में नव सृजित अटल टिकरिग लैब का उद्घाटन भी किया।

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये बेटियों की सुरक्षा, बेटी और बेटों मे फर्क न करने सहित अनेक संदेश दिए गए। जिलाध्यक्ष भाजपा महेश शुक्ल ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। परिपूर्णानंद पांडेय, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, नीतेश शर्मा, वैभव पांडेय, अरविद श्रीवास्तव, आकाश शुक्ल, सोनू सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, राजेश अग्रवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी