कमरे का ताला तोड़कर नकदी और गहने चुराए

नगर थाना क्षेत्र के नचना रेहरवा गांव की घटना है। जागरण संवादददाता गोटवा बस्ती नगर थाना क्षेत्र के नचना रेहरवा गांव में सोमवार की रात चो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:59 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:59 PM (IST)
कमरे का ताला तोड़कर नकदी और गहने चुराए
कमरे का ताला तोड़कर नकदी और गहने चुराए

जागरण संवादददाता, गोटवा, बस्ती : नगर थाना क्षेत्र के नचना रेहरवा गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। मकान के प्रथम तल पर बने कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर संदूक में रखा नकदी और जेवरात समेट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब गृहस्वामी की आंख खुली और वह छत पर गए। कमरा खुला तथा संदूक में रखा सामान बिखरा मिला। घटना की जानकारी नगर पुलिस को दे दी है।

नगर थाना क्षेत्र नचना रेहरवा निवासी गोमती प्रसाद पांडेय के मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में पहुंचे चोरों ने दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर नकदी व गहने उड़ाए। गृहस्वामी गोमती प्रसाद पांडेय के अनुसार चोरों ने सोने की चार अंगूठी, सोने के दो चेन, सोने का एक हार, कान के दो जोड़ी टप्स, चांदी का छड़ा, पायल तथा दो लाख नकदी चुरा ले गए। आशंका जताई कि उनके मकान के बगल खपरैल से होते हुए चोर उनके मकान में पहुंचे। क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह, नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक सतानंद पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी