राज्यकर्मियों ने मनाया अधिकार दिवस

आंगनबाड़ी सहायिका को अन्य कर्मियों की भांति वेतन मिले।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 10:25 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 10:25 PM (IST)
राज्यकर्मियों ने मनाया अधिकार दिवस
राज्यकर्मियों ने मनाया अधिकार दिवस

बस्ती : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर शुक्रवार को राज्य कर्मियों ने सभी कार्यालयों में अधिकारी दिवस मनाया। हक के लिए आवाज उठाई।

महिला अस्पताल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एसएन शुक्ल के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष ने कहा सार्वजनिक निगमों, स्थानीय निकायों, संस्थाओं को समाप्त करके निजीकरण व्यवस्था लागू करने के निर्णय को वापस लिया जाए। आउटसोर्सिंग, संविदा व ठेका प्रथा खत्म हो। आंगनबाड़ी, सहायिका को अन्य कर्मियों की भांति वेतन मिले। मनरेगा में कार्यरत कर्मियों को नियमित किया जाए। उमेश सिंह, शैलेंद्र कुमार राय, शिवशंकर, मो. अनीश, नरेंद्र कन्नौजिया, प्रसन्ना पांडेय, राजकुमारी, मीरा शुक्ला, राम सहाय यादव, अरुण धर द्विवेदी, सीपी शुक्ल, एचके पांडेय, कन्हैया सिंह, इंद्रजीत त्रिपाठी, राम स्वरूप चौधरी, अशोक सिंह, गौरी शंकर, शैलेश सिंह, अशोक त्रिपाठी, पंकज शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी