क्रय केंद्रों पर लटक रहा ताला, भटक रहे किसान

गेहूं खरीद न होने से आढ़तियों के हाथों अनाज बेचने को मजबूर किसान अधिकतर क्रय केंद्र बंद अधिकारियों के आदेश का हो रहा अवहेलना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 12:05 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 12:05 AM (IST)
क्रय केंद्रों पर लटक रहा ताला, भटक रहे किसान
क्रय केंद्रों पर लटक रहा ताला, भटक रहे किसान

जागरण संवाददाता, वाल्टरगंज, बस्ती : जिले में गेहूं खरीद मनमानी की भेंट चढ़ गई है। जिम्मेदारों की मनमानी के चलते क्रय केंद्रों पर ताला लटक रहा है। गेहूं खरीद न होने से किसान आढ़तियों के हाथ गेहूं बेचने को मजबूर हैं। केंद्रों पर अधिकारियों के आदेश का अवहेलना हो रहा है।

एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होना था। लेकिन गेहूं खरीद तो दूर अभी तक क्रय केंद्रो के ताले भी नहीं खुले हैं। दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार सक्रिय नहीं हुए हैं। क्रय केंद्रों पर न तो बैनर दिख रहा है न ही तौल कांटा। पड़ताल में यह सच सामने आया है। गुरुवार को भानपुर तहसील के पिपराजप्ती क्रय केंद्र पर अभी तक न तो बैनर टंगा था न गेहूं तौल के लिए कांटा रखा गया है। गेहूं तौल कराने के लिए आए पिपर जप्ती निवासी किसान लक्ष्मी पांडेय, गंगा प्रसाद, सत्य राम, राम अवतार, दीनानाथ यादव ने कहा कि अभी तक गेहूं की खरीदारी शुरू नहीं की गई है। मजबूर होकर वह अपना अनाज औने-पौने दामों पर बिचलौलियों के हाथ बेंच रहे हैं। सदर तहसील के साधन सहकारी समिति भरौली में खरीदारी हो रही थी। किसान देवेंद्र सिंह, कुसम्हा ग्राम निवासी संजय चौधरी, तथा राम सुमिरन चौधरी से 135 क्विंटल गेहूं की खरीदारी की जा चुकी थी। सचिव राधेश्याम यादव ने बताया कि एक अप्रैल से खरीदारी शुरू की गई है। लालगंज के पीसीएफ द्वारा संचालित सहकारी समिति पर सिर्फ बैनर के अलावा कुछ और दिखाई नहीं पड़ रहा है। क्रय केंद्र पर ताला लटक रहा था। कर्मचारी भी नदारद रहे। किसान मायूस होकर वापस लौट जा रहे है। विवश होकर वह अपना गेहूं आढ़तियों के हाथों बेचने के लिए मजबूर है। किसान परमात्मा चौधरी,कृपा शंकर चौधरी, कमलेश कुमार, रमेश चंद्र, अजय चौधरी, परशुराम, चंद्र प्रकाश ने कहा कि क्रय केंद्र पर तौल न होने पर काफी परेशानी हो रही है।

एआर कोआपरेटिव सुरेश चंद्र प्रजापति ने बताया कि अभी तक मामला संज्ञान में नहीं था। अगर ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। कमियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी