जिले के छह लोगों ने कोरोना को हराया

डा. आनंद प्रताप सिंह क्लीनिक में पोस्ट कोविड केंद्र खोला गया है। कोरोना संक्रमण से पीड़ित रह चुके मरीजों के मन में कोई भी आशंका व लक्षण हो तो वो यहां निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। मंडल अध्यक्ष संतोष मद्देशियाआनंद सिंहरामबक्स सिंहअतुल तिवारीविनय सिंहआजाद सोनी मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:06 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:06 PM (IST)
जिले के छह लोगों ने कोरोना को हराया
जिले के छह लोगों ने कोरोना को हराया

बस्ती : जिले के छह लोगों ने कोरोना को हरा दिया है। पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई है,जो राहत भरी खबर है। रिकवरी दर भी लगातार बढ़ रही है।

शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। 3081 लोगों की रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें 3080 निगेटिव रहे। महज एक पाजिटिव मिला। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 329 है। सक्रिय मरीजों की संख्या अब घटकर 49 पहुंच गई है। सीएमओ डा.अनूप कुमार के अनुसार सक्रिय मरीजों की कुल संख्या में 35 मरीज बस्ती जिले के हैं। सीएमओ ने बताया कि अब तक 11304 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। अभी भी 5565 लोगों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। जिस व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली के एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना जांच के लिए अब तक छह लाख तीन हजार 122 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें पांच लाख 97 हजार 557 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें पांच लाख 85 हजार 875 निगेटिव मिले हैं। कोरोना जांच के लिए विभिन्न स्वास्थ्य टीमों की ओर से शहर और गांवों में कैंप लगाकर 2653 सैंपल लिए गए। इसमें एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच शामिल हैं।

300 आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध मेडिकल कालेज बस्ती के चिकित्सा इकाई ओपेक चिकित्सालय कैली में बैकअप के तौर पर 300 आक्सीजन सिलेंडर भरे हैं। पहले की तरह खपत कम हो गई है। कैली में 16 मरीज भर्ती हैं।

पोस्ट कोविड परामर्श केंद्र का शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने हर्रैया में एक निजी क्लीनिक पर पोस्ट कोविड परामर्श केंद्र का शुभांरभ किया। कहा कि कार्यकर्ता लगातार सेवा कार्य में लगे हैं। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार कोविड महामारी से लड़ते हुए आम व्यक्तियों के जीवन की रक्षा व संक्रमण से निपटने के लिए हर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यकर्ता गांव में अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कराएं।

डा. आनंद प्रताप सिंह क्लीनिक में पोस्ट कोविड केंद्र खोला गया है। कोरोना संक्रमण से पीड़ित रह चुके मरीजों के मन में कोई भी आशंका व लक्षण हो तो वो यहां निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। मंडल अध्यक्ष संतोष मद्देशिया,आनंद सिंह,रामबक्स सिंह,अतुल तिवारी,विनय सिंह,आजाद सोनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी