श्रीराम जन्म भूमि खरीद में घोटाले को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराये जाने की मांग की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:32 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:32 PM (IST)
श्रीराम जन्म भूमि खरीद में घोटाले को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी
श्रीराम जन्म भूमि खरीद में घोटाले को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी

जासं,बस्ती : कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी जुलूस की शक्ल में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र द्वारा श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए दिए गए चंदे से भूमि खरीद में आर्थिक अनियमिता को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन सीआरओ नीता यादव को सौंपा। ज्ञापन में मामले की सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराये जाने की मांग की गई है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण करोड़ों लोगो की आस्था से जुड़ा हुआ है। भूमि खरीद में मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र द्वारा अयोध्या में खरीदी गई जमीन की सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराई जानी चाहिए।

पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि निर्माण में लोगों ने उदारता से चंदा दिया है, इसका दुरुपयोग दुर्भाग्यपूर्ण है। ज्ञापन में कहा है कि जिससे भी यह भूमि 18.5 करोड रुपये में खरीदी गई है, उसके खातों की जांच की जाए। मो. रफीक खां, प्रेमशंकर द्विवेदी, रामभवन शुक्ल, ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू, अनिल भारती, गायत्री गुप्ता, गिरजेश पाल, नर्वदेश्वर शुक्ल, प्रशांत पांडेय, सूर्यमणि पांडेय, सचिन शुक्ल, वृजेश कुमार आर्य, संदीप श्रीवास्तव, भूमिधर गुप्ता, राजकुमार सोनकर, महेन्द्र श्रीवास्तव, अलीम अख्तर, विवेक श्रीवास्तव, मनोज त्रिपाठी, गुड्डू सोनकर, शेर मोहम्मद, सोमनाथ पांडेय, लालजीत पहलवान, राहुल चौधरी मौजूद रहे। सड़क निर्माण में देरी से ग्रामीण आक्रोशित,आंदोलन की चेतावनी जागरण संवाददाता, मुंडेरवा, बस्ती : निर्माणाधीन कुदरहा-मुंडेरवा मार्ग पर राह चलना दूभर हो गया है। बारिश में मुसीबत और बढ़ गई है। हर दिन सड़क में बड़े वाहन फंस रहे हैं, इससे आवागमन बाधित हो रहा है। निर्माण के चलते राहगीर सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इससे लोगों में गुस्सा है। वहीं निर्माण कार्य देरी से आक्रोशित ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

गुरुवार को मुंडेरवा कस्बे के निकट मुंडेरवा-महादेवा मार्ग पर बरम बाबा मंदिर के निकट रसोई गैस लदा ट्रक सड़क के निर्माण के चलते फंस गया। जिसके चलते यातायात घंटों प्रभावित रहा। बाद में जैसे-तैसे ट्रक को बाहर निकाला गया, तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन सड़क निर्माण के चलते आए दिन फंस जाते हैं। बारिश के चलते सड़क जगह-जगह तोड़ दी गई है, जिससे वाहन चालक सड़क पर ही गिरकर घायल हो रहे हैं। इतना ही नहीं जगह-जगह सड़क तोड़ दी गई है जबकि नियमानुसार सड़क को एक तरफ बनाकर ही दूसरी तरफ तोड़ा जाना चाहिए। लेकिन इन नियमों को दरकिनार कर दिया गया है। जिससे आमजन परेशान है। लोगों में आक्रोश है। जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक तीन से चार किमी. सड़क बनाई जा सकी है।

chat bot
आपका साथी