नौकरियों के गलत आंकड़े पेश कर रही प्रदेश सरकार: अजय

60 हजार ग्राम पंचायत में होगा कांग्रेस इकाई का गठन सृजन अभियान कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:09 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:09 PM (IST)
नौकरियों के गलत आंकड़े पेश कर रही प्रदेश सरकार: अजय
नौकरियों के गलत आंकड़े पेश कर रही प्रदेश सरकार: अजय

जागरण संवाददाता, बस्ती : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री झूठ बोलते हैं। वह रोजगार सृजन और सरकारी नौकरियों के गलत आंकड़े प्रस्तुत कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का ध्येय है कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर झूठ बोलने वाली भाजपा सरकार की कलई खोली जाए।

प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के साऊंघाट विकास खंड के खजौला एवं रुधौली विधानसभा क्षेत्र के दसिया चौराहे पर आयोजित पार्टी के संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के विकास की गति तेज थी। जनपद स्तर पर उद्योग धंधों को विकसित करने के साथ ही चीनी मिलों का संजाल बिछाया गया था। गैर कांग्रेसी सरकारों ने विकास को ठप कर दिया है। कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। इस सरकार में पत्रकार तक सुरक्षित नहीं है। उनकी हत्या की जा रही है। भाजपा झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं ने सीधा संवाद बनाया। कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस प्रदेश व्यापी अभियान चला रही है। कुल 60 हजार ग्राम पंचायतों में कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि जनपद में संगठन सृजन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। बहुत जल्द कमेटियों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह, प्रदेश सचिव देवेंद्र निषाद, बसंत चौधरी, फिरोजखान, प्रताप नारायण मिश्र, अमित सिंह, गुड्डू सोनकर, प्रेमशंकर द्विवेदी, पूर्व विधायक राम जियावन, विपिन राय, विश्वनाथ चौधरी, ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू, डा. दीपेंद्र सिंह, संदीप श्रीवास्तव, बृजेश आर्य, आदित्य त्रिपाठी, सचिन शुक्ल, सुधीर यादव, विकास वर्मा, विजयसेन सिंह, लाल बहादुर चौधरी, सत्य प्रकाश पांडेय, सिद्धार्थ शुक्ल, शुभम सिंह, हरिओम तिवारी, मो. रफीक असलम, रामसजीवन, मुन्ना पांडेय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी