शिक्षकों ने लंबित मांगों के निराकण के लिए निकाला कैंडल मार्च

कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी कर्मराज यादव ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य आम जन से जुड़कर उनकी समस्याओं की पहचान करना और संघर्ष की रूप रेखा बनाना है। बताया कि समूचे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 12 हजार किलोमीटर तक यात्रा निकलेगी जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ ही अनेक वरिष्ठ नेता करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:41 PM (IST)
शिक्षकों ने लंबित मांगों के निराकण के लिए निकाला कैंडल मार्च
शिक्षकों ने लंबित मांगों के निराकण के लिए निकाला कैंडल मार्च

बस्ती : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शनिवार को शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की लंबित समस्याओं को लेकर शास्त्री चौक से कैंडल मार्च निकाला गया, जो कलेक्ट्रेट कार्यालय तक गया। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

कार्यक्रम के संयोजक जनपदीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने बताया कि ज्ञापन में पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए समान कार्य समान वेतन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, वैयक्तिक वेतन, स्थानांतरण की प्रक्रिया का सरलीकरण सहित अन्य कई मांगें सम्मिलित हैं। कहा कि यदि सरकार ने इन मांगों पर विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिला मंत्री गिरीश चंद्र चौबे ने कहा कि पुरानी पेंशन के स्थान पर सरकार द्वारा जो नई पेंशन प्रणाली लाई गई है, उस पर भ्रम एवं संशय की स्थिति बनी हुई है। शिक्षकों के वेतन से कटने के बाद भी कटौती व राज्यांश शिक्षकों के खाते में प्रदर्शित नहीं हो रहा है। अगर इस व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो निराकरण होने तक शिक्षक समुदाय आंदोलित होकर सरकार का विरोध करेगा। उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डा. विकास भट्ट ने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में 30 सितंबर को संयुक्त शिक्षा निदेशक, बस्ती मंडल कार्यालय पर गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में धरना आयोजित दिया जाएगा। प्रत्यूष कुमार सिंह, ममता दास, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, दिनेश कुमार तिवारी, सर्वेंद्र नारायण द्विवेदी, यशवंत सिंह, नीलिमा गौतम, अरुण कुमार सिंह, राजेश मणि त्रिपाठी, राम मोहन सिंह, बलवीर मौजूद रहे।

सात अक्टूबर को बस्ती पहुंचेगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा-हम वचन निभाएंगे कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सात अक्टूबर को अयोध्या से चलकर प्रतिज्ञा यात्रा बस्ती पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के बाद आठ अक्टूबर को रुधौली में सभा के बाद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज के लिए रवाना होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 12 अक्टूबर को गोरखपुर के चंपादेवी पार्क में आयोजित विशाल रैली में हिस्सा लेने के लिए कार्यकर्ता बस एवं अन्य साधनों से पहुंचेगे।

कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी कर्मराज यादव ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य आम जन से जुड़कर उनकी समस्याओं की पहचान करना और संघर्ष की रूप रेखा बनाना है। बताया कि समूचे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 12 हजार किलोमीटर तक यात्रा निकलेगी जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ ही अनेक वरिष्ठ नेता करेंगे।

प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों में दायित्वों सौंप दिए गए । पूर्व विधायक अंबिका सिंह, राम जियावन, प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव, अनिरुद्ध त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, कौशल त्रिपाठी, विश्वनाथ चौधरी, ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू, रामभवन शुक्ल, अनिल भारती, साधू शरन आर्य, हाजी अब्दुल वहाब, कर्नल एके सिंह, भूमिधर गुप्ता, प्रशांत पांडेय, गायत्री गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी