खोरिया में 40 साल पुराने विवाद को एसडीएम ने निपटाया

एसडीएम सदर के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कार्रवाई की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:55 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:55 AM (IST)
खोरिया में 40 साल पुराने विवाद को एसडीएम ने निपटाया
खोरिया में 40 साल पुराने विवाद को एसडीएम ने निपटाया

जासं. बस्ती : जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर शनिवार को लालगंज थाना क्षेत्र के खोरिया गांव में 40 साल पुराने भूमि विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व टीम भेजी गई। उपजिलाधिकारी सदर आशाराम वर्मा ने इसकी कमान संभाली। एकांति देवी और रामवृक्ष के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में भी था। कई बार प्रयास किए गए लेकिन विवाद नहीं निपटा। उप जिलाधिकारी ने बताया कि पैमाइश कराते हुए विवाद को हल करा दिया गया है। दोनों पक्ष सहमत भी हो गए। एक दूसरे की जमीन से अतिक्रमण भी हटवा दिया गया है।

इस दौरान राजस्व निरीक्षक प्रविद्र गिरि, थाना निरीक्षक लालगंज ब्रह्मा गौड़, लेखपाल अज बख्शी, महेंद्र सिंह, हरिशंकर, मनोज श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि ग्राम पंचायत मदरा बाघापार की सीलिग भूमि में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निर्माण चल रहा था। कुछ बाधा उत्पन्न हो गई थी। मौके पर पहुंचकर उसे भी दूर कराया गया। ग्राम देवमी में खलिहान की भूमि पर अस्थाई अतिक्रमण भी हटवा दिया गया। एसडीएम ने कहा कि कुछ स्थाई अतिक्रमण हैं,जिसको लेकर मुकदमा दर्ज है। अब बेदखली की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी