फिर बढ़ने लगी सरयू नदी

वही खलवा गांव से लेकर चांदपुर गांव तक तटबंध पर दबाव बढ़ गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 10:14 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 10:14 PM (IST)
फिर बढ़ने लगी सरयू नदी
फिर बढ़ने लगी सरयू नदी

बस्ती: पिछले सप्ताह मौसम शुष्क रहने के चलते सरयू नदी का जलस्तर तेजी से खिसका और नदी अपने गर्भ में चली गई। इधर दो दिनों से पर्वतीय और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से नदी फिर बढ़ने लगी। नदी का जलस्तर सोमवार को दिन में तीन बजे लाल निशान 92.73 मीटर से महज छह सेमी नीचे प्रवाहित हो रही थी।

जलस्तर बढ़ने से तटबंधों पर दबाव बढ़ गया है। कटरिया चांदपुर तटबंध पर बने कटरिया गांव के समीप ठोकर पर पानी का दबाव बरकरार है। पिछले दिनों लगातार ठोकर पर कटान के चलते बाढ़ खंड के अधिकारी लगातार मरम्मत कार्य करा रहे हैं। जल स्तर बढ़ने से खलवा गांव के निकट बाढ़ बचाव परियोजना का कार्य भी प्रभावित हुआ है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया संवेदनशील जगहों पर मरम्मत कार्य चल रहा है तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है।

chat bot
आपका साथी